जापान ओपन में पीवी सिंधु की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

नई दिल्ली
 दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने गुरुवार को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने चीन की दुनिया की नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को सीधे गेम में हराकर इस सीजन का अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।

रिकॉर्ड को बेहतर किया
2019 की BWF चैंपियन ने दूसरे राउंड में पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी के खिलाफ 21-16, 21-14 से जीत दर्ज करने में 35 मिनट का समय लिया। इस जीत के साथ ही हान के खिलाफ सिंधु का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी बेहतर होकर 8-1 हो गया। अब सिंधु का सामना जापान की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा से होगा। नोजोमी दक्षिण कोरिया की टॉप सीड एन से-यंग के दूसरे राउंड के मैच से हटने के बाद आगे बढ़ीं।

सिंधु ने लय बरकरार रखी
पहले गेम में धीमी शुरुआत के बाद सिंधु ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की और रैलियों पर अपना दबदबा बनाते हुए 21-16 से पहला गेम अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में भी वही लय बनाए रखी, 8-0 की बढ़त हासिल की और हान यू को वापसी का कोई खास मौका नहीं दिया।
हालांकि, चीनी खिलाड़ी ने कुछ समय के लिए अंकों का अंतर कम किया, लेकिन सिंधु ने संयम बनाए रखा। मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और 35 मिनट में 21-14 से शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले दिन में भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 20-22, 17-21 से हारकर बाहर हो गई।

राउंड ऑफ 16 रिजल्‍ट
महिला सिंगल्स: पीवी सिंधु (भारत) ने हान यू (चीन) को 21-16, 21-14 से हराया।
मिक्स्ड डबल्स: फेंग यान झे/हुआंग डोंग पिंग (चीन) ने ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो (भारत) को 22-20, 21-17 से हराया।

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581