श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

नई दिल्ली
हर बार की तरह इस बार भी कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग का रुख कर रहे हैं। नया नाम लिस्ट में दसुन शनाका का भी जुड़ने वाला है, जो पीएसएल छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। श्रीलंका की टीम के ऑलराउंडर और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की कप्तानी करने वाले दसुन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पीछे की वजह बताई जा रही है कि वे इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2026 से जुड़ सकते हैं।

दसुन शनाका ने निश्चित तौर पर निजी कारणों का हवाला देकर पीएसएल से हटने का फैसला किया होगा, क्योंकि वहां उन्हें वह रकम नहीं मिल पाएगी, जो आईपीएल से मिलेगी। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन IPL में दसुन शनाका के जुड़ने को लेकर आई है, लेकिन श्रीलंकाई वेबसाइट न्यूज वायर ने दावा किया है कि शनाका चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के लिए IPL फ्रेंचाइजी से बात कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वे किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स उन टीमों में शामिल है, जिन्हें चिंता है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट की वजह से इस सीजन में खेल पाएंगे या नहीं? शनाका एक फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और उनके पास वो स्किल सेट भी है, जो सैम करन के पास है। यही कारण है कि उन्हें एक संभावित लाइक-फॉर-लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ और भी टीमें हैं, जिन्हें इस स्किल सेट वाले प्लेयर की तलाश है।

पीएसएल से ब्लेसिंग मुजारबानी भी इस सीजन अपना नाता तोड़ चुके हैं और आईपीएल खेलने के लिए भारत भी आ गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान की जगह केकेआर ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। दसुन शनाका भी इस लिस्ट में जुड़ सकते हैं।

Related Posts

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581