घर पर बनाएं हैदराबादी दाल तड़का, तीन दालों और देसी तड़के से बढ़ेगा स्वाद

 दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसी सादी दाल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हैदराबादी दाल तड़का आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. तीन तरह की दाल, प्याज-धनिया के मसालेदार पेस्ट और देसी तड़के से तैयार होने वाली यह दाल खाने में काफी टेस्टी होती है. इसे आप रोटी, नान, पराठे या सादे चावल के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर चटपटी हैदराबादी दाल तड़का कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
दाल उबालने के लिए
½ कप साबुत हरी मूंग दाल (धोकर 10-15 मिनट भिगोई हुई)
1 कप चना दाल (धोकर भिगोई हुई)
1 कप तूर दाल (धोकर भिगोई हुई)
4-5 कप पानी
3-4 बड़े चम्मच घी
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

प्याज-धनिया का पेस्ट बनाने के लिए
2 बड़े प्याज
2 हरी मिर्च
¼ कप ताजा हरा धनिया
½ इंच अदरक
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक

तड़का और मसालों के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
तैयार प्याज-धनिया का पेस्ट
¼ छोटा चम्मच हींग
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 कप फेंटा हुआ दही
1 बड़ा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
एक चुटकी जीरा पाउडर
2 बड़े चम्मच तले हुए प्याज (वैकल्पिक)
1-2 बड़े चम्मच घी
½ इंच अदरक (लंबा कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

 तड़के के लिए
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच घी
5-6 सूखी लाल मिर्च
½ छोटा चम्मच जीरा

हैदराबादी दाल तड़का घर पर बनाएं कैसे?

  • हैदराबादी दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग दाल, चना दाल और तूर दाल को अच्छी तरह धोकर 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  • अब प्रेशर कुकर में तीनों दाल, पानी, घी, नमक और हल्दी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं. कुकर ठंडा होने के बाद दाल को मैशर या कलछी की मदद से हल्का-सा मैश कर लें.
  • इसके बाद मिक्सर में प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, नमक और तेल डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
  • अब एक भारी तले की कड़ाही या हांडी में तेल गर्म करें. इसमें तैयार प्याज-धनिया का पेस्ट डालकर 5-6 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनें. फिर हींग, धनिया पाउडर, हल्दी और फेंटा हुआ दही डालकर अच्छी तरह पकाएं.
  • अब इसमें देगी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, तले हुए प्याज, उबली हुई दाल और घी डालें. 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सभी मसालों का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए.
  • फाइनल तड़के के लिए एक छोटे पैन में तेल और घी गर्म करें. इसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें.
  • अब तैयार दाल को सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से तले हुए प्याज, अदरक, हरा धनिया और तैयार तड़का डालकर गार्निश करें.
  • गरमा-गरम हैदराबादी दाल तड़का को रोटी, नान, पराठे या सादे चावल के साथ परोसें.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581