सिनर बने विंबलडन विजेता, पहले दौर से बाहर खिलाड़ी भी करोड़पति

 नई दिल्ली
विश्व नंबर-1 जानिक सिनर ने मेंस सिंगल्स विंबलडन 2026 के फाइनल मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। हालांकि, सिनर ने अपना कमाल दिखाया और ज्वेरेव को 6-7 (7-9), 7-6 (7-2), 6-3, 6-4 के अंतर से हराया।

पहले सेट में ज्वेरेव ने अपनी ताकत दिखाई और 7-6 से सिनर पर बढ़त बना ली। हालांकि, इसके बाद दूसरे सेट में सिनर ने वापसी की और सेट को 7-6 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में पिछड़ने के बाद ज्वेरेव वापसी नहीं कर सके और जानिक ने ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया। इसके बाद अब विंबलडन की प्राइज मनी को लेकर चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि विंबलडन में कितनी प्राइज मनी मिलती है।

जानिक सिनर को विंबलडन जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?
विंबलडन 2026 जीतने पर सिनर को 3.6 मिलियन पाउंड मिले हैं। भारतीय रुपयों में बात करें, तो ये कीमत लगभग 46.08 करोड़ पहुंचती है। मेंस सिंगल्स के फाइनल में ज्वेरेव उपविजेता रहे, जिन्हें 1.8 मिलियन पाउंड मिले हैं। भारतीय रुपयों में बात करें, तो ये लगभग 23.04 करोड़ रुपए है। बता दें विंबडलन में मेंस और विमेंस दोनों को ही बराबर पुरस्कार राशि दी जाती है। ऐसे में महिला सिंगल्स में चेक रिपब्लिक की लिंडा नोस्कोवा ने जीत हासिल की। उन्हें भी इसके लिए सिनर के बराबर यानी 46.08 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में मिले हैं।

पहले दौर से बाहर होने वाले खिलाड़ी को भी करोड़ों की प्राइज मनी
विंबलडन 2026 में पहले दौर से बाहर होने वाले खिलाड़ियों पर भी करोड़ों की बारिश हुई है। पहले दौर, जिसे राउंड ऑफ 128 भी कहा जाता है, उसे भी करोड़ों रुपए मिले हैं। पहले दौर से बाहर होने वाले खिलाड़ियों को भी लगभग 1.02 करोड़ रुपए मिले हैं

विंबडलन 2026 की प्राइज मनी (भारतीय रुपए में लगभग)-
    चैंपियन – 46.08 करोड़
    उपविजेता – 23.04 करोड़
    सेमीफाइनलिस्ट – 11.52 करोड़
    क्वार्टरफाइनलिस्ट – 6.14 करोड़
    राउंड ऑफ 16 – 3.84 करोड़
    राउंड ऑफ 32 – 2.37 करोड़
    राउंड ऑफ 64 – 1.61 करोड़
    राउंड ऑफ 128 (पहला दौर) – 1.02 करोड़

महिला फाइनल में चेक रिपब्लिक की चमक
महिला सिंगल्स फाइनल में 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा ने हमवतन कारोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। वे 2011 के बाद सबसे युवा विंबलडन महिला चैंपियन बनीं।

 

Related Posts

91 टेस्ट विकेट लेने वाले सिराज क्यों बैठे बाहर, गंभीर की रणनीति पर अश्विन ने दी सफाई

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच में भारत पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम 243 रनों की बढ़त…

बुमराह के दो झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड ने बनाई मजबूत बढ़त, चौथे दिन भारत पर दबाव

 नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में तीसरे दिन (29 नवंबर)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581