जुलाई में बदलेंगे चार ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

पंचांग के मुताबिक, आधे जुलाई का समापन हो चुका है. जुलाई के दूसरे हिस्से में ज्योतिष के अनुसार कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई से लेकर महीने के आखिर तक गुरु, सूर्य, मंगल और शनि से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है, चाहे वह करियर हो, पैसा हो, परिवार हो या सेहत.

ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल
14 जुलाई यानी आज देवगुरु बृहस्पति अस्त हो गए हैं. ज्योतिष में गुरु को भाग्य, शिक्षा, विवाह और संतान का कारक माना जाता है. ऐसे में गुरु के अस्त होने के दौरान नए और बड़े शुभ कामों को टालने की सलाह दी जाती है. इस समय लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए.

16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं, लेकिन इसका प्रभाव हर राशि पर अलग होता है. कुछ लोगों को नौकरी और मान-सम्मान में फायदा मिल सकता है, तो कुछ के खर्च और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

24 जुलाई को मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. मंगल को ऊर्जा, साहस और संपत्ति का ग्रह माना जाता है. इसके नक्षत्र परिवर्तन से कामकाज और फैसलों पर असर पड़ सकता है.

27 जुलाई से शनि वक्री हो जाएंगे. शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है, इसलिए इसकी चाल में बदलाव का असर खास माना जाता है. जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, उनके लिए यह समय और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है.

महीने के अंत में 29 जुलाई को सूर्य और गुरु की युति बनेगी. ज्योतिष में इस युति को खास माना जाता है, जिसका असर भी सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है.

इन सभी ग्रहों के बदलाव का असर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा. कुछ लोगों के लिए यह समय नए मौके और तरक्की लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को खर्च, सेहत और रिश्तों के मामलों में सावधानी रखने की जरूरत हो सकती है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनको जुलाई के ग्रह गोचर से फायदा होने जा रहा है.

मेष
काम की रफ्तार तेज हो सकती है और नए अवसर हाथ लग सकते हैं.

मिथुन
नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

कर्क
काम और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

कन्या
मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं.

तुला
नौकरी या कारोबार में नए मौके सामने आ सकते हैं, जो आगे बढ़ने में मदद करेंगे.

वृश्चिक
पुराने काम दोबारा शुरू हो सकते हैं और प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581