ICC अवॉर्ड की रेस में गिल, श्री चरणी समेत कई सितारे शामिल

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से इस साल जून में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच से प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों का ऐलान कर दिया है। पुरुषों की शॉर्टलिस्ट में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल , बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसादेक हुसैन और न्यूजीलैंड के पेसर नाथन स्मिथ शामिल हैं। जबकि महिलाओं की शॉर्टलिस्ट में स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस, टीम इंडिया की फिरकी गेंदबाज श्री चरणी और इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज का नाम है।

शुभमन गिल ने दिखाई निरंतरता
भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले शुभमन गिल ने जून के महीने में शानदार बल्लेबाजी की है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में उन्होंने 126 रन की पारी खेली थी। फिर वनडे सीरीज के पहले मैच में 84 रन बनाए, फिर दूसरे वनडे में 154 रन जड़ डाले। गिल की इस बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनी में शामिल किया गया है। जहां उनको मोसादेक और नाथन से आगे निकलना होगा। हालांकि यह इतना आसान नहीं होने वाला है।

मोसादेक और नाथन का दमदार प्रदर्शन
मोसादेक ने बांग्लादेश के लिए घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 3 मैचों में 116 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 157 रन बनाए और 2 विकेट भी हासिल किए थे। न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 की जीत के मुख्य नायक में से एक थे। पूरी सीरीज में उन्होंने 16 विकेट अपने खाते में जोड़े। लॉर्ड्स के मैदान पर 70 रन देकर 6 विकेट लेना उनका बेस्ट रहा। इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

श्रीचरणी को डैनी और ब्राइस से मारनी है बाजी
भारत की 21 वर्षीय स्पिनर श्री चरणी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। सिर्फ 6 मुकाबलों में उन्होंने 14 विकेट अपने खाते में जोड़े। जिसमें से पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-3 विकेट थे। नीदरलैंड्स के सामने 19 रन देकर 4 विकेट लेना उनका बेस्ट रहा। डैनी व्याट हॉज टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। कैदरिन ब्राइस ने आखिरी 7 टी20 मैचों में 178 रन बनाए और 11 विकेट लिए।

 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581