Inflation Update: जून में रिटेल महंगाई ने तोड़ा RBI का 4% लक्ष्य, कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

 नई दिल्ली

देश में महंगाई का बम फूटा है. सरकार ने जून में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं और ये निराश करने वाले हैं. दरअसल, बीते महीने खुदरा महंगाई तेजी से बढ़ते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के तय 4% के टारगेट के पार निकल गई है. CPI Data पर नजर डालें तो महंगाई 4.38% हो गई है. ये लगातार छठा महीने है, जबकि महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले मई महीने में भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 

5 महीने बाद RBI के टारगेट से पार
बता दें कि इससे पिछले मई महीने में खुदरा महंगाई दर उछाल के साथ 3.93% पर पहुंची थी और जून में ये 0.45 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ उछलकर 4.38% पर जा पहुंची. महंगाई का ये आंकड़ा इसलिए भी निराश करने वाला है, क्योंकि पांच महीने के बाद CPI आरबीआई के लक्ष्य के पार पहुंची है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई का मध्यम अवधि का लक्ष्य 4 फीसदी तय किया है, जिसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी या 2 फीसदी की गिरावट का टॉलरेंस बैंड शामिल है। 

इस साल खुदरा महंगाई की चाल पर नजर डालें, तो शुरुआती जनवरी महीने में Retail Inflation घटकर 2.74% हो गई थी, लेकिन फरवरी में धीरे-धीरे बढ़कर 3.21%, मार्च में 3.40%, अप्रैल में 3.48% और मई में 3.93% हो गई थी और अब जून में भी महंगाई की बम फूटा है। 

खाने-पीने की चीजों पर महंगाई
सरकार द्वारा सोमवार को खुदरा महंगाई का डेटा जारी किया गया. इसमें बताया गया कि खाने-पीने की चीजों पर महंगाई जून में बढ़कर 5.32% हो गई, जो मई में 4.78% थी. ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 5.45% रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 5.09% दर्ज की गई। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महंगाई की मार पड़ी है. ग्रामीण महंगाई दर मई में 4.25% से बढ़कर जून में 4.74% हो गई, जबकि शहरी महंगाई 3.53% से बढ़कर 3.92% हो गई। 

अदरक-टमाटर, सोना-चांदी पर महंगे
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अदरक की महंगाई दर मई में 32.50% से बढ़कर जून में 50.41% हो गई, जबकि टमाटर की महंगाई दर 31.92% रही. दूसरी ओर आलू की कीमतें साल-दर-साल काफी कम रहीं और इस पर महंगाई -20.34% रही, जबकि मटर पर ये -9.67% दर्ज की गई। 

जिन अन्य चीजों ने महंगाई दर में अहम रोल निभाया है, उनमें खाद्य पदार्थों में किशमिश और मोनाका की महंगाई दर 20.52% दर्ज की गई. कीमती धातुओं में चांदी के आभूषणों में महंगाई 133.21% रही, जबकि सोने, हीरे और प्लैटिनम के आभूषणों में 36.82% दर्ज की गई। 

 

Related Posts

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत फैलाने वाला, सत्य सनातन यात्रा में दिया बयान

उज्जैन पूर्व एमपी CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने लोगों को हिंदुत्व से दूर रहने की नसीहत…

सीने में संक्रमण से जूझ रहे शरद पवार, डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है तबीयत

मुंबई  महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर बड़ी खबर है। 85 वर्षीय शरद पवार को बुधवार रात मुंबई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581