जिला अस्पतालों के विकास पर सरकार का जोर, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उन्नयन और पद स्वीकृति में तेजी लाने के दिए निर्देश

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

विशेषज्ञों की भी पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पतालों के उन्नयन तथा नवीन पदों के सृजन एवं स्वीकृति से संबंधित विभागीय कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभाव एवं बेहतर हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि नर्सिंग भर्ती परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बांडधारी चिकित्सकों के पोस्टिंग आदेश शीघ्र जारी कर चिन्हित चिकित्सकों की समय पर पदस्थापना एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य चिकित्सकों की पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, अशोक बर्णवाल उपस्थित थे।

 

Related Posts

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

अम्बिकापुर  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581