इंग्लैंड से क्लीन स्वीप के बाद अय्यर ने बताया हार का सबसे बड़ा कारण।

नई दिल्ली
टी20 विश्व विजेता इंग्लैंड में पूरी तरह से सरेंडर करने के बाद खाली हाथ लौट रही है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली नई टीम इंडिया को सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अय्यर ने टीम की गलतियों का पिटारा खोल दिया है।

भारत को शनिवार रात पांचवें और आखिरी टी20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक की दमदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 257 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम इस विशाल स्कोर के सामने आठ विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।

'बहुत कुछ सीखा'
इसी के साथ इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज अपने नाम की। पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था नहीं तो ये स्कोरलाइन 5-0 भी हो सकती थी। मैच के बाद अय्यर ने कहा, "इस सीरीज से सीखने के लिए काफी कुछ है। कंडीशंस, अवेयरनेस, सामंजस्य बैठाना। हम जितने पिचों पर खेले ये उनमें से सबसे अच्छी है। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब एप्रोच अलग ती। हमें एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह स्थितियों को समझना होगा और सामंजस्य बिठाना होगा। इस बात को बताना जरूरी है कि हम क्या बेहतर कर सकते थे।"

फील्डिंग में सुधार की कही बात
अय्यर ने कहा कि टीम को फील्डिंग में सुधार की काफी जरूरत है औऱ इस पर काम करना होगा। कप्तान ने कहा, "फील्डिंग अहम रोल अदा करती है और हमें इस पर काम करने की जरूरत है। खासकर विदेशों में जहां मैदान के आकार काफी अलग-अलग होते हैं। हमने कैच छोड़े जिसका हमें नुकसान हुआ। 220-225 रनों का टारगेट हासिल किया जा सकता था। हमने गुच्छों में विकेट खोए। हमने पार्टनरशिप पर ध्यान देने के बजाए चेज करने पर पूरा फोकस किया।"

इंग्लैंड के लिए बटलर ने 64 गेंदों पर 12 चौके और आठ छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। वहीं ब्रूक ने 45 गेंदों पर चार चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन बनाए। अय्यर ने इन दोनों की तारीफ करते हुए कहा, "इंग्लैंड ने बहुत शानदार ढंग से अपनी रणनीति को लागू किया। बटलर ने बेहतरीन पारी खेली और ब्रूक ने हालत बदल दिए। इस साझेदारी ने इंग्लैंड को संभाले रखा।"

Related Posts

ट्रॉफी नहीं, रिकॉर्ड से बनी पहचान! विराट कोहली की कप्तानी के वो किस्से, जिन्होंने बदली टीम इंडिया की तस्वीर

नई दिल्ली  अगस्त 2015, श्रीलंका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला। पहला मैच 63 रन से जीती भारतीय टीम दूसरे मैच को 278 रन से गंवा चुकी…

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581