मोबाइल नंबर बदलकर लेते थे फर्जी लोन, दिल्ली पुलिस ने बड़े साइबर गिरोह का किया खुलासा

नई दिल्ली
 फर्जी तरीके से लोगों के नाम पर लोन लेने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई रोहिणी डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस ने की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय कुमार (24) है। जो मोहाली, पंजाब का रहने वाला है।

जांच में आया सामने
आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने करीब 50 बेकसूर लोगों के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लगभग 1.6 करोड़ रुपये का फर्जी लोन लेकर ठगी की है।

ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल ने बताया, 25 जून 2026 को एक पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसे लोन रिकवरी एजेंटों के फोन आ रहे हैं। EMI चुकाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उसने कभी कोई लोन लिया ही नहीं लिया। जब पीड़ित ने अपना सिबिल स्कोर चेक किया, तो पता चला कि उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर 'किसेत्सु सैसन फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड' से 4,50,000 रुपये का पर्सनल लोन लिया गया है।

शिकायत आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस
हैरान करने वाली बात यह थी कि ठगों ने पीड़ित को भनक लगे बिना उसके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को भी बदल दिया था, जिससे लोन की प्रक्रिया पूरी हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि लोन की रकम अजय कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी और उसने उसे कैश में निकाल लिया था। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अजय को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की जांच से पता चला कि ठगी से पहले पीड़ित के निजी दस्तावेज उसके और सहयोगियों के बीच शेयर किए गए थे।

पंजाब से जुड़े हैं सिंडिकेट के तार
अजय ने खुलासा किया कि वह पंजाब के कुछ लोगों के संपर्क में था, जो इस पूरे नेटवर्क को चलाते हैं। यह गिरोह उन लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था, जो कमीशन के बदले अपने खाते देने को तैयार होते थे। गिरोह का एक सदस्य पीड़ितों के आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को धोखाधड़ी से बदल देता था, जिसके बाद उनके पैन और आधार का दुरुपयोग कर विभिन्न कंपनियों से लोन उठा लिया जाता था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य फरार सदस्यों और अन्य खातों का पता लगाने में जुटी है।

Related Posts

पटना में अंडरग्राउंड सड़क से लेकर नारायणी पथ तक, बिहार में बनेंगी 4 बड़ी सड़कें

 पटना चार बड़ी सड़क परियोजनाओं के डीपीआर और फिजिबिलिटी रिपोर्ट को ले पथ निर्माण विभाग निविदा की तैयारी कर रहा। इस पर करीब सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य कैबिनेट…

बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग की अहम भूमिका, नेतृत्व और सेवाभाव पर जोर

स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  डॉ. के. के. खंडेलवाल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581