जमशेदपुर में बनेगा पहला परमाणु संयंत्र, झारखंड के विकास को मिलेगी नई दिशा

रांची
झारखंड में औद्योगिक विकास को नयी गति देने के लिए आठ व नौ जुलाई को दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कंस्लटेशन के दौरान नवीन जिंदल ग्रुप ने झारखंड सरकार के साथ स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में 70000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का एमओयू साइन किया है. इस निवेश में स्टील सेक्टर के लिए 40000 करोड़, न्यूक्लियर एनर्जी के लिए 30000 करोड़ और सोलर एनर्जी के लिए 650 करोड़ रुपये शामिल हैं. इस परियोजना राज्य 11000 अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है.

जमशेदपुर में बनेगा राज्य का पहला
नवीन जिंदल ग्रुप द्वारा राज्य में 1400 मेगावाट का राज्य का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने के लिए एमओयू किया गया है. सरकार ने कंपनी को जमशेदपुर में – प्लांट लगाने का सुझाव दिया है. वहीं गोड्डा में जीतपुर में 140 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जायेगा. यहां भी पहले से जिंदल के पास करीब 400 एकड़ जमीन है. पतरातू स्थित स्टील प्लांट में 40 हजार करोड़ का निवेश कर विस्तारीकरण किया जायेगा.

अब राज्य आत्मनिर्भर बनेगा: हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस निवेश को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड देश को संसाधन उपलब्ध कराता रहा है, अब राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जायेगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ने झारखंड की निर्भरता की कहानी में हमने नया अध्याय जोड़ा है. जल्द ही इसके परिणाम दिखायी देंगे. सरकार पूरी तरह राज्य के हित और जन-आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है.

विकास की इबारत लिखेंगे : नवीन
जिंदल ग्रुप के संचालक व भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने इस उपलब्धि को झारखंड के भविष्य में भरोसे का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि विदेश में होने की वजह से वह एमओयू समारोह में शामिल नहीं हो सके. इसलिए वीडियो संदेश जारी कर रहे है. उन्होंने कहा कि यह एमओयू झारखंड सरकार और हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण कदम है. यह झारखंड की जनता और सरकार के प्रति हमारा विश्वास है. साथ मिलकर हम विकास की नयी इबारत लिखेंगे.

साल 2024 में झारखंड पहुंचे पांच करोड़ से ज्यादा पर्यटक
राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दौरान पर्यटन एवं औद्योगिक विकास पर भी व्यापक मंथन हुआ. इस दौरान झारखंड को देश के अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. बताया गया कि झारखंड तेजी से पर्यटन राज्य के रूप में उभर रहा है. राज्य में वर्ष 2024 में 5.85 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ. इनमें 4.40 करोड़ श्रद्धालु शामिल हैं. राज्य में इको-टूरिज्म, वन्यजीव पर्यटन, साहसिक पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, माइनिंग टूरिज्म तथा सामुदायिक आधारित जनजातीय पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

फिक्की ने गोल्फ टूरिज्म का दिया प्रस्ताव
फिक्की टूरिज्म फेडरेशन ने रांची में गोल्फ कोर्स एवं गोल्फ पर्यटन केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा है. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जतायी.

सीआइआइ सौर एवं पवन ऊर्जा में करेगा सहयोग
वहीं सीआइआइ ने झारखंड में सौर एवं पवन ऊर्जा, स्मार्ट मीटरिंग, ट्रांसमिशन अवसंरचना, ग्रिड आधुनिकीकरण, सोलर सेल एवं मॉड्यूल निर्माण तथा डिजिटल ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में निवेश संबंधी प्रस्ताव दिया.

झारखंड को निवेश का पसंदीदा राज्य बनाने पर हुआ मंथन
औद्योगिक संवर्धन एवं निवेश विषय पर आयोजित सत्र में नीति-निर्माताओं और उद्योगपतियों ने झारखंड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए सुझाव दिये. उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि रसरकार निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Related Posts

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

अम्बिकापुर  स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल लखपति दीदी बन रही हैं बल्कि अपनी आजीविका के नए साधन भी विकसित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581