पब्लिक इंस्टाग्राम फोटो पर AI की नजर, प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ी

अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है, तो अब आपकी फोटो सिर्फ आपके फॉलोअर्स ही नहीं, बल्कि AI भी इस्तेमाल कर सकता है. मेटा ने हाल ही में अपना नया AI इमेज टूल Muse Image लॉन्च किया है.

इसके बाद दुनियाभर में प्राइवेसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. कई साइबर एक्सपर्ट और प्राइवेसी ग्रुप इसे यूजर्स की सहमति के खिलाफ बता रहे हैं.

बढ़ सकता है ब्लैकमेलिंग का खतरा
सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है, तो कोई भी शख्स Meta AI में आपका इंस्टाग्राम यूजरनेम डालकर आपकी पब्लिक फोटो के आधार पर AI से नई तस्वीरें बनवा सकता है.

इसके लिए आपको कोई नोटिफिकेशन भी नहीं मिलेगा. यानी आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपकी तस्वीर का इस्तेमाल कब और किसने किया. ऐसे में लोगों की फोटोज मिसयूज होने का काफी खतरा है.

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग Meta की आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि किसी की फोटो इस्तेमाल करने से पहले उसकी साफ-साफ परमिशन ली जानी चाहिए. लेकिन यहां उल्टा हो रहा है.

डिफॉल्ट ही ये फीचर ऑन है
यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू है और अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो आपको खुद जाकर सेटिंग बदलनी होगी. इसे Opt-out मॉडल कहा जाता है. प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही तरीका Opt-in होना चाहिए था, यानी पहले यूजर से परमिशन ली जाती और उसके बाद ही उसकी फोटो AI के लिए उपलब्ध होती.

मेटा का कहना है कि यह फीचर लोगों को क्रिएटिव AI इमेज बनाने में मदद करेगा. कंपनी के मुताबिक इसका इस्तेमाल बर्थडे कार्ड, पोस्टर या दूसरे विजुअल बनाने के लिए किया जा सकता है. मेटा यह भी कहती है कि प्राइवेट अकाउंट और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स इस फीचर से बाहर हैं. साथ ही कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय भी लगाए गए हैं.

साइबर ठगी भी बढ़ सकती है
लेकिन आलोचकों का कहना है कि खतरा सिर्फ एआई फोटो बनने का नहीं है. अगर किसी की तस्वीर एआई टूल्स में आसानी से इस्तेमाल होने लगे, तो उसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है.

किसी की फर्जी तस्वीर बनाई जा सकती है, उसकी पहचान का दुरुपयोग हो सकता है या फिर उसे ऑनलाइन परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यही कारण है कि कई प्राइवेसी संगठनों ने मेटा से इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से बंद रखने और यूजर की स्पष्ट अनुमति लेने की मांग की है.

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पब्लिक इंस्टाग्राम फोटो का इस्तेमाल Meta AI करे, तो इस सेटिंग को बंद किया जा सकता है. इसके लिए इंस्टाग्राम खोलें, अपनी प्रोफाइल में जाएं, ऊपर दाईं ओर मेन्यू खोलें और सेटिंग्स में जाएं. वहां शेयरिंग एंड रीयूज सेक्शन में जाकर उस विकल्प को बंद करें, जो लोगों को आपके कंटेंट को AI फीचर्स के साथ इस्तेमाल करने की अनुमति देता है.

ध्यान रहे कि यह सेटिंग बंद करने के बाद भी पहले से बनी AI तस्वीरें अपने आप नहीं हटेंगी. पिछले कुछ महीनों के अंदर मेटा ने इंस्टाग्राम से प्राइवेसी फीचर्स हटाने शुरू किए हैं. मैसेज में अब एंड टु एन्क्रिप्शन नहीं दिया जाता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मेटा इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा को एआई ट्रेन करने के लिए यूज कर रही है.

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581