Diabetes Treatment Update: अब रोज नहीं, हफ्ते में एक बार लगेगा इंसुलिन इंजेक्शन, भारत में लॉन्च हुई Awiqli

 नई दिल्ली
डायबिटीज के इलाज में एक बड़ा बदलाव आ गया है.  डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk ने Awiqli इंसुलिन आइकोडेक को लॉन्च किया है. इसकी खासियत यह है कि इसको सप्ताह में केवल एक बार दिया जाने वाला बेसल इंसुलिन बताया जा रहा है. यह इस तरह का दुनिया का पहला इंसुलिन बन गया है. इसको टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह के डायबिटीज के मरीजों के लिए विकसित किया गया है। 

इस इंसुलिन के लॉन्च होने के बाद रोज इंसुलिन लेने की समस्या खत्म हो जाएगी.Awiqli के आने के बाद साल में केवल 52 इंजेक्शन लेने होंगे.  इससे मरीजों के लिए इलाज का पालन करना आसान हो सकता है और बार-बार इंजेक्शन लगाने की परेशानी भी कम होगी। 

नया इंसुलिन टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह के डायबिटीज के मरीजों के लिए विकसित किया गया है. अभी तक डायबिटीज के टाइप-1 वाले मरीजों को साल में पूरे 365 दिन इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते थ, लेकिन Awiqli  के केवल साल में 52 इंजेक्शन लेने होंगे.  इससे मरीजों के लिए इलाज का पालन करना आसान हो सकता है. इससे बार-बार इंजेक्शन लगाने की परेशानी भी कम होगी. जो मरीज पूरी तरह इंसुलिन पर ही निर्भर है उनको इससे काफी फायदा होगा। 

आईसीएम के अनुसार, भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से अधिक मरीज हैं. हाल ही में आए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6)  के आंकड़े बताते हैं कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी हाई ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कम उम्र में ही लोग टाइप- 2 डायबिटीज का भी शिकार हो रहे है।
 
हर दिन धीरे- धीरे शरीर में जाएगा इंसुलिन
यह इंसुलिन शरीर में जान के बाद एल्ब्यूमिन प्रोटीन के साथ मिल जाती है. इससे शरीर में जाने के बाद यह हर दिन धीर- धीरे शरीर के हिसाब से इंसुलिन बनाकर छोड़ती है. इसको हफ्ते में एक दिन किसी भी समय ले सकते हैं. इस दवा को अमेरिका के FDA और यूरोप के EMA सहित कई देशों में मंजूरी मिल चुकी है और इसे अब भारत में भी लॉन्च किया गया है. इस इंसुलिन को फ्लैक्सटच नाम के पेन डिवाइस की मदद से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Awiqli इंसुलिन से कंट्रोल में रहेगी ब्लड शुगर
Awiqli इंसुलिन लेने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा. इसको लेकर क्लीनिकल ट्रायल भी हुए हैं. इनमें पता चला कि Awiqli ने ब्लड शुगर कंट्रोल (HbA1c) बेहतर किया. मरीजों का ब्लड शुगर लंबे समय तक सामान्य सीमा में भी बना रहा, अच्छी बात यह रही कि इसकी सुरक्षा भी रोजाना दी जाने वाली इंसुलिन के बराबर पाई गई. मरीज को इससे कोई रिस्क नहीं हुआ. ट्रायल में यह भी पता चला कि टाइप-2 डायबिटीज के अधिक मरीजों का HbA1c 7% से नीचे रहा. जो डायबिटीज मरीजों के लिए एक अच्छा मानक है। 

मरीजों का मानसिक तनाव कम होगा
नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर  विक्रांत श्रोत्रिया  ने कहा कि यह भारत में डायबिटीज के इलाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन लेने की सुविधा से मरीजों का मानसिक तनाव कम होगा और इंसुलिन शुरू करने में होने वाली झिझक भी घटेगी। 

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581