WhatsApp New Feature: बर्थडे पर भेजेगा नोटिफिकेशन, जानें कब से यूजर्स को मिलेगा नया अपडेट

 नई दिल्ली

वॉट्सऐप ने अब नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से सभी को अपकमिंग बर्थडे नोटिफिकेशन्स रिसीव होंगे. इसमें सिर्फ कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल यूजर्स के आने वाले बर्थडे दिखाई देंगे. इस फीचर की जानकारी Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में दी है। 

रिपोर्ट में बताया है कि वॉट्सऐप ने पहले ही एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.12.25 अपडेट में एक ऐसा फीचर पेश किया था, जिसमें कुछ यूजर्स से उनका जन्म का वर्ष एंटर करने को कहा है। 

कंपनी ने यह कदम रेगुलेटरी नियमों का पालन करने के लिए उठाया. अमेरिका के कई राज्यों में ऐसे कानून लागू किए गए हैं, जिनके तहत ऑनलाइन सेवाओं को अपने यूजर्स की आयु कंफर्म करना जरूरी है। 

WhatsApp ने कुछ यूजर्स से उनकी जन्मतिथि से जुड़ी जानकारी लेना शुरू किया. कंपनी ने बताया है कि यह जानकारी अन्य यूजर्स को दिखाई नहीं देती. एक बार जन्म वर्ष दर्ज करने के बाद इसे बदला भी नहीं जा सकता. शुरुआत में इस डेटा का इस्तेमाल सिर्फ कानूनी नियमों का पालन करने के लिए किया था। 

वॉट्सऐप अब बर्थडे रिमाइंडर भेजेगा 
वॉट्सऐप अब इस जानकारी का इस्तेमाल करके एक नए फीचर की तैयारी कर रहा है. Android Beta 2.26.27.3 अपडेट में कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन को लेकर अलर्ट देगा। 

वॉट्सऐप का बर्थडे सेक्शन कैसे काम करेगा? 
वॉट्सऐप एक अलग सेक्शन पर काम कर रहा है, जिसका नाम बर्थडे हो सकता है. बर्थडे सेक्शन में यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स के आने वाले जन्मदिन देख सकेंगे.  जब किसी कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा, तो WhatsApp ऐप के अंदर नोटिफिकेशन भेजकर यूजर को इसकी जानकारी देगा। 

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर के बड़े फायदे देखने को मिलेंगे. अलग से कैलेंडर ऐप इस्तेमाल करने या जन्मदिन याद रखने की जरूरत नहीं होगी. बहुत से लोग बर्थडे की शुभकामनाएं वॉट्सऐप के जरिए ही भेजते हैं. इसलिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 

वॉट्सऐप बर्थडे रिमाइंडर कैसे काम करेगा? 
वॉट्सऐप पर बर्थडे रिमाइंडर तभी नजर आएगा, जब कोई कॉन्टैक्ट अपनी जन्मतिथि वॉट्सऐप के साथ शेयर करेंगे. वॉट्सऐप ने अभी सभी देशों में जन्मतिथि पूछने का काम शुरू नहीं किया है. ऐसे में अगर किसी यूजर ने अपनी जन्मतिथि दर्ज नहीं की है, तो WhatsApp के पास उसका डेटा नहीं होगा और किसी तरह का रिमाइंडर भी नहीं देगा। 

वॉट्सऐप का बर्थडे रिमाइंडर फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. आने वाले दिनों में जब इस फीचर को पेश किया जाएगा, तो प्राइवेसी के लिए भी ऑप्शन होगा. इसकी मदद से यूजर्स चुनिंदा लोगों से अपने बर्थडे को छिपा सकेंगे। 

Related Posts

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन

पटना बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581