APK फाइल से उड़ाये लाखों: दिल्ली पुलिस का बांका में बड़ा एक्शन, 2 साइबर ठग अरेस्ट; मास्टरमाइंड फरार

दिल्ली पुलिस ने कटोरिया, बांका में साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर दो आरोपियों संतोष कुमार यादव और रमेश यादव को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प …और पढ़ें

दिल्ली पुलिस का बांका में बड़ा एक्शन, 2 साइबर ठग अरेस्ट (AI Generated Image)
दिल्ली पुलिस का बांका में बड़ा एक्शन, 2 साइबर ठग अरेस्ट (AI Generated Image)

timer icon
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। साइबर ठगी को लेकर नई दिल्ली के पश्चिमी जिला साइबर थाना की टीम ने गुरुवार को कटोरिया पुलिस के सहयोग से साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान पपरेवा गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव तथा हिंडोलावरण गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, गिरोह का मास्टरमाइंड और उसके अन्य सहयोगी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामला पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले से जुड़ा है। आरोपितों ने एक व्यक्ति के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी थी।

फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के पास पहुंच गया और उन्होंने पीड़ित के बैंक खाते से 1.27 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
तकनीकी अनुसंधान और बैंक खातों के लेन-देन की जांच के दौरान बांका जिले के कुछ युवकों की संलिप्तता सामने आने पर सब-इंस्पेक्टर टी. सिंघम के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम बांका पहुंची। यहां कटोरिया पुलिस के सहयोग से कटोरिया और सुइया थाना क्षेत्र के कई गांवों में एक साथ छापामारी की गई।

यह वीडियो भी देखें
पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान गिरफ्तार संतोष कुमार यादव ने दरवाजा खोलने से पहले ही किसी माध्यम से अपने साथियों को पुलिस आने की सूचना दे दी। इससे गिरोह का मास्टरमाइंड और अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि सूचना लीक नहीं होती तो गिरोह के कई और सदस्य गिरफ्तार हो सकते थे।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
जांच में यह भी सामने आया है कि संतोष कुमार यादव साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराने और नकदी निकासी कराने की जिम्मेदारी निभाता था। पुलिस उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल डिवाइस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

    कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा…

    लगभग 71 हजार किसानों ने बेचा सुगमता से बेचा धान

     चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

    पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

    पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

    पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

    पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

    2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

    निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

    पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

    पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581