एयरटेल का नया 200 रुपये वाला प्लान देगा अनलिमिटेड 5G डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन

 भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 200 रुपये है। खासबात तो यह है कि इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 30GB 4G डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में Jiohotstar जैसे कई लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि, यह एक ऐड-ऑन प्लान है। कंपनी के इस प्लान से जियो के 200 रुपये वाले प्लान को कड़ी टक्कर मिल रहा है। आइये, इसके बारे में जानते हैं।

28 दिन है वैलेडिटी
लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी एयरेटल के इस 200 रुपये वाले प्लान की वैलेडिटी 28 दिन है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रहा है, जिसका यूज केवल 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में किया जा सकता है। प्लान एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है।

फ्री मिल रहा कई ओटीटी का सब्सक्रिप्शन
    एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के तहत यूजर्स को 149 रुपये की कीमत वाला 28 दिन का JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा, जिससे वे मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, Hotstar स्पेशल और अन्य सीरीज-मूवी देख सकेंगे।
    इतना ही नहीं, इस पैक में 28 दिनों के लिए Airtel Xstream प्ले प्रीमियम भी दिया जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स को Sony LIV, Lionsgate Play, Aha Premium, Chaupal, SunNXT और अन्य सहित 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।
    30GB मोबाइल डेटा खत्म हो जाने के बाद यूजर को एक MB के लिए 50 पैसे देने होंगे। इस ऐड-ऑन प्लान का मकसद यूजर्स को उनके मौजूदा प्लान के साथ अधिक डेटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस देना है। चूंकि यह एड-ऑन प्लान है तो इसका मतलब है कि यूजर्स को इसके लिए एक नॉर्मल प्लान से रिचार्ज करमा जरूरी होगा।

Jio का 200 रुपये का प्लान
बता दें कि जियो का भी एक 200 रुपये का डेटा पैक आता है। इसे ओटीटी पास कहा जाता है। इसमें यूजर्स को 15 OTT के साथ 1000 से ज्यादा टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म में Jiohotstar, SonyLiv, प्राइम वीडियो, यूट्यूब प्रीमियम, Z5 आदि शामिल है। इसमें भी 28 दिनों के लिए 30GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

Related Posts

आज का राशिफल 7 नवंबर: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? नौकरी, व्यापार और धन लाभ के संकेत

मेष राशि- मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान…

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581