वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी से प्रभावित हुए क्लाइव लॉयड, भारतीय टीम को दी अहम सलाह

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे महान कप्तानों में से एक और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता क्लाइव लॉयड जब क्रिकेट या किसी खिलाड़ी पर अपनी राय देते हैं, तो पूरी दुनिया उसे बेहद ध्यान से सुनती है। 81 वर्षीय दिग्गज क्लाइव लॉयड ने भारतीय क्रिकेट के नए स्टार, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने वैभव को एक ऐसा खिलाड़ी बताया है जिसे दुनिया लंबे समय तक खेलते हुए देखेगी। हालांकि, लॉयड ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और कोचों को एक सख्त चेतावनी भी जारी की है।

क्लाइव लॉयड ने क्या कहा?
क्लाइव लॉयड से पूछा गया कि अगर वैभव सूर्यवंशी का सामना उनके दौर के खूंखार गेंदबाजों (माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर, एंडी रॉबर्ट्स और कॉलिन क्रॉफ्ट) से होता, तो क्या होता? लॉयड ने हंसते हुए जवाब दिया. 'वेल, उनके सामने इस युवा खिलाड़ी का बहुत कड़ा इम्तिहान होता। हम उसके कैरेक्टर, उसकी स्किल्स और उसकी काबिलियत की परीक्षा लेते। लेकिन हां, मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि वह एक बेहद शानदार खिलाड़ी है। उसकी आंखें बहुत तेज हैं और वह गेंद को बहुत खूबसूरती और ताकत से स्ट्राइक करता है।'

लॉयड ने अपने दौर के गेंदबाजों की ताकत बताते हुए कहा, 'हमारे पास जो गेंदबाज थे, उनके खिलाफ रन बनाना इसलिए मुश्किल था क्योंकि वे सब अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करते थे, कोई भी एक जैसा नहीं था। इसलिए, वैभव और हमारे गेंदबाजों के बीच वह मुकाबला देखना वाकई एक बेहतरीन टेस्ट होता।'

लॉयड की बड़ी चेतावनी
टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक ठोकने वाले क्लाइव लॉयड ने भारतीय थिंक-टैंक को आगाह करते हुए कहा कि वैभव के खेलने के स्वाभाविक तरीके के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। लॉयड ने कहा, 'इस लड़के के भीतर गजब की प्रतिभा है। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर वह इसी अंदाज में खेलना जारी रखता है और लोग उसके स्टाइल ऑफ प्ले को बदलने की कोशिश नहीं करते हैं, तो हमारे पास एक ऐसा युवा खिलाड़ी है जिसे हम आने वाले बहुत लंबे समय तक खेलते हुए देखेंगे।'

दांबुला में मचाई तबाही, अब आयरलैंड में सीनियर टीम के लिए करेंगे डेब्यू!
क्लाइव लॉयड का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब रविवार को ही वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल में महज 11 गेंदों पर लिस्ट-ए इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक ठोककर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की आतिशी पारी खेली और बदकिस्मत रहे कि छक्का मारने के प्रयास में शतक से चूक गए। अपनी इस ऐतिहासिक फॉर्म के बाद वैभव अब सीनियर भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए आयरलैंड रवाना होंगे, जहां इस महीने के अंत में भारत को दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। हाल के महीनों में उनके इस जादुई प्रदर्शन को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि वह आयरलैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। ऐसे में महान क्लाइव लॉयड की यह तारीफ वैभव के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगी।

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581