अजेय रही टीम इंडिया: FIH हॉकी नेशंस कप जीतकर प्रो लीग में फिर बनाई जगह

 नई दिल्‍ली
भारतीय महिला हॉकी टीम FIH हॉकी विमंस नेशंस कप 2025-26 की चैंपियन बन गई है। रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड टीम को 2-0 से हराया। नवनीत कौर (4वें मिनट) ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

इसके बाद सुनेलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस जीत के साथ ही टीम की अगले सीजन के FIH हॉकी महिला प्रो लीग में वापसी भी पक्की हो गई

लालरेम्सियामी ने फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता, जबकि दीपिका (USA की एशली सेसा के साथ) छह गोल के साथ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहीं। यह भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है। इससे पहले भारत ने 2022 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था।

अजेय रही भारतीय टीम
पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत अजेय रहा। पूल A के मैचों में भारत ने USA (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को हराया और फिर सेमीफाइनल में चिली पर 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। फाइनल में भी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि को देखते हुए हॉकी इंडिया ने हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की।

अपने पास रखी गेंद
रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम ने शुरुआत में ज्‍यादा समय तक गेंद अपने पास रखी और जल्दी बढ़त बनाने की कोशिश की। हालांकि, मेहमान टीम ने मैच का पहला अहम मौका तब बनाया जब नवनीत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। उन्होंने चौथे मिनट में सेट-पीस से जोरदार हिट लगाकर गोल किया और भारत को बढ़त दिलाई।

भारत ने न्यूजीलैंड के डिफेंस के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दीं। उन्होंने पहले क्वार्टर में मिले अपने पांचवें पेनल्टी कॉर्नर से अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। टोप्पो ने दीपिका के तेज शॉट को डिफ्लेक्ट करके गोल में बदल दिया, जिससे 15वें मिनट में भारत को 2-0 की बढ़त मिल गई।

वापसी की कोशिश की
दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी की कोशिश करते हुए अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की। मेहमान टीम के पास भी अपनी बढ़त बढ़ाने के कुछ मौके थे। हालांकि, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके चलते हाफ-टाइम तक भारत अपनी दो गोल की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूत डिफेंस दिखाया और मेजबान टीम को गोल करने का कोई साफ मौका नहीं दिया। अपनी तेज गति और आक्रामक खेल से भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के डिफेंस से गलती करवाई, लेकिन नवनीत के रिवर्स हिट को गोलकीपर ने रोक लिया।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, सविता ने उस पर हुए हमले को नाकाम कर दिया और भारत की दो गोल की बढ़त बनाए रखी। भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन जारी रखा और आखिरकार 2-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड पांचवां टी20: ईशान किशन ने ठोका 61 रन, श्रेयस अय्यर का भी तेज अर्धशतक

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क…

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581