हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले; वुंद्रू और अनुपमा को नई जिम्मेदारी

हरियाणा

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के 23 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया है। इस फेरबदल में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) स्तर के अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची देखने के लिए यहां क्लिक करिए। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक डॉ. राजा शेखर वुंद्रू (1990): अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) को परिवहन विभाग तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग। जी. अनुपमा (1991): ACS, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (SEWA) विभाग तथा ACS, नागरिक उड्डयन विभाग। अपूर्वा कुमार सिंह (1991): ACS, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा ACS, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में लगाया गया है।

इसी तरह विजयेंद्र कुमार (1995): ACS, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा ACS, बागवानी विभाग। टी.एल. सत्यप्रकाश (2002): प्रबंध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड तथा मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP)। संगीत तेतरवाल (2013): श्रम आयुक्त, हरियाणा तथा विशेष सचिव, श्रम विभाग। फूलचंद मीणा (2011): प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और साकेत कुमार (2005) को महानिदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य तथा महानिदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)।

अमनीत पी. कुमार (2001): सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग। विजय सिंह दहिया (2001): आयुक्त एवं सचिव, पुरालेख विभाग। ए. श्रीनिवास (2004): सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग। महेश्वर शर्मा (2007): विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में लगाया गया है।

इनके साथ ही रेनू एस. फुलिया (2003): आयुक्त, अंबाला मंडल, अंबाला। मंदीप कौर (2013): निदेशक, कला एवं सांस्कृतिक मामले। प्रदीप कुमार (2011): प्रबंध निदेशक, हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन। मनोज कुमार-II (2014): विशेष सचिव, श्रम विभाग। मनीराम शर्मा (2009): विशेष सचिव, गृह-II विभाग तथा आयुक्त, गुरुद्वारा चुनाव। यशपाल (2011): निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय तथा विशेष सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग। नरहरि सिंह बांगड़ (2011): निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण।

डॉ. शालीन (2012): निदेशक, माध्यमिक शिक्षा एवं विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग। प्रशांत पंवार (2015): जिला उपायुक्त, नूंह तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास प्राधिकरण। अजय कुमार (2013): जिला उपायुक्त, रोहतक और धीरज कुमार (2016) को जिला उपायुक्त, कुरुक्षेत्र में लगाया गया है।

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581