स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की ओर कदम, मुख्यमंत्री ने नई ई-बसों का शुभारंभ किया

जयपुर
 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत अमर जवान ज्योति से जेसीटीएसएल की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगस्त 2023 में पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारम्भ की। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के डिपो निर्माण, इलेक्ट्रिक वर्क और संचालन में राज्य सरकार को सहायता दी जा रही है। इसके तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरों में प्रदूषण को कम करने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ई बस का किया अवलोकन, आधुनिक सुविधाओं की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर इलेक्ट्रिक बस का विधिवत पूजन कर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बस में पैनिक बटन, एसी और सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही, चालक और परिचालक से बातचीत की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर अमर जवान ज्योति से स्टेट हेंगर तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया।

उन्होंने कहा कि इस योजना में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर का चयन हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा इन 8 जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त भी 475 ई बसें स्वीकृत हुई हैं। इस प्रकार राजस्थान को कुल 1150 ई बसेें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में दीपावली तक 675 ई बसों का संचालन किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये बसें विशेष रूप से दिव्यांगों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती यात्रा का माध्यम बनेंगी। साथ ही, इन बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे जिनसे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश के नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 555 ई-बसंे शहरी परिवहन के लिए और 50 डबल डेकर ई-बस पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराएगी। इसके क्रियान्वयन के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह कदम विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पिछले ढाई वर्ष में राजस्थान के पानी, बिजली, उद्योग, परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरियालो राजस्थान के जरिए पर्यावरण संरक्षण को मजबूती प्रदान कर रही है। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अध्यक्ष जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड रवि जैन एवं जेसीटीएसएल के अन्य अधिकारियों सहित आमजन उपस्थित रहे। वहीं, भीलवाड़ा से विधायक उदयलाल भडाणा, अशोक कोठारी सहित आमजन वीसी के जरिए कार्यक्रम में जुड़े।

Related Posts

मध्य प्रदेश में बढ़े 8 लाख से ज्यादा वोटर, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

 भोपाल  मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) 2027 के तहत जारी मतदाता सूची के मसौदे में 8 लाख 19 हजार…

मखदूमपुर मेले को लेकर तैयारियां तेज, इस बार आठ सेक्टर में दिखेगा मिनी कुंभ का स्वरूप

हस्तिनापुर पौराणिक नगर हस्तिनापुर के मखदुमपुर घाट पर यह धारा गुजरती है, तो रेतीली धरती पर एक अनूठी, जीवंत और अस्थायी मिनी नगरी का सृजन हो जाता है, जिसे मखदुमपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581