NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, भारत में 22 जून तक टेलीग्राम पर बैन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की सुरक्षा को लेकर अस्थायी रूप से टेलीग्राम चैनल को बंद करने का फैसला लिया है. NEET UG 2026 री-एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने यह कदम उठाया है.

22 जून तक बैन टेलीग्राम
जारी नोटिस के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह बैन लगाया गया है. ध्यान रहे कि यह बैन एक फिक्स समय के लिए है यानी कि 22 जून तक ही प्रभावी है. साफ शब्दों में कहें तो नीट यूजी री-एग्जाम तक भारत में टेलीग्राम यूज नहीं कर पाएंगे.
    
पेपर लीक अफवाहों को रोकने के लिए उठाया कदम
NTA के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में Telegram के कुछ फीचर्स का यूज नेशनल लेवल की परीक्षाओं से जुड़ी फेक खबरें फैलाने के लिए किया गया था. खासकर परीक्षा के बाद संदेशों (Messages) को एडिट करके कथित “पेपर लीक” के नकली सबूत तैयार किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं. इसी को देखते हुए सरकार ने Telegram को निर्देश दिया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों के लिए मैसेज एडिटिंग फीचर को भी अस्थायी रूप से बंद करे.

30 जून तक बंद रहेगा यह फीचर
टेलीग्राम पूर्ण रूप से 22 जून तक बैन यानी कि परीक्षा के एक दिन बाद तक. लेकिन Telegram का Message Editing फीचर 30 जून तक इन-एक्टिव रहेगा. इसका उद्देश्य परीक्षा के बाद किसी भी प्रकार की गलत जानकारी, फर्जी स्क्रीनशॉट या कथित पेपर लीक से जुड़े दावों को रोकना है. बता दें, Telegram का Message Editing फीचर में आप किसी भेजे गए मैसेज को डिलीट किए बिना भी उसमें सुधार (edit) कर सकते हैं.

फेक खबरों को रोकने के लिए बैन किया गया टेलीग्राम
NTA ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. एजेंसी का मानना है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहें कैंडिडेट्स और उनके माता-पिता के बीच भ्रम कीक स्थिति पैदा कर सकती हैं.

21 जून को होगा NEET UG री-एग्जाम
गौरतलब है कि NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाना है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. इंडियन एयरफोर्स की मदद से सेंटर पर क्वेश्न पेपर पहुंचाए जाएंगे. क्वेश्चन सेट करने वाले एक्सपर्ट को परीक्षा तक आइसोलेशन में रखा गया है. ड्रोन और पुलिस फोर्स की मदद से परीक्षा सेंटर पर एग्जाम कराए जाएंगे.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आई परेशानी
इससे पहले सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के अनुसार, एडमिट कार्ड करने में कुछ स्टूडेंट्स को परेशानी आई थी. खराब नेटवर्क और सर्वर के कारण स्टूडेंट्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इस पर NTA ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्टूडेंट्स को निश्चिंत रहने को कहा था. NTA ने स्टूडेंट्स से कहा था कि वे इस तरह की दिक्कतों को ठीक करने में जुटी हुई है. किसी भी अपडेट के लिए स्टूडेंट्स NTA की ऑफिशियल अपडेट देखें.

वहीं आज यानी कि 16 जून 2026 को NTA ने एक जानकारी देते हुए कहा कि करीब 10 लाख से स्टूडेंट्स ने अभी तक नीट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर लिया है. हमारी टेक टीम सर्वर और अन्य टेक्निकल परेशानी को देख रही है. छात्रों को उनका एडमिट कार्ड समय पर मिल जाएगा.

Related Posts

धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

धनतेरस का त्योहार इस बार कुछ राशियों के लिए ज्योतिषीय लिहाज से भी खास माना जा रहा है.  ग्रहों की चाल से बनने वाले शुभ योगों का असर व्यक्ति के…

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581