पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाने के पीछे क्या है धार्मिक और वास्तु महत्व?

वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा में रसोई घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है, क्योंकि इसका सीधा संबंध हमारी सेहत, समृद्धि और मानसिक शांति से होता है. रसोई में बनने वाली रोटी सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं है, बल्कि यह घर की ऊर्जा को भी तय करती है. रोटी बनाते, सेकते और सर्व करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है. वहीं शास्त्रों के अनुसार, जहां पहली रोटी गाय की निकाली जाती है, वहीं आखिरी रोटी कुत्ते की निकाली जाती है. चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या नियम है.

पहली रोटी गाय के लिए क्यों?
हिंदू धर्म के मुताबिक, गाय व गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. मतलब की गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है. पहली रोटी (जिसे 'गोग्रास' कहते हैं) गाय को खिलाने से घर में सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है. इससे वास्तु दोष भी दूर होते हैं.

आखिरी रोटी कुत्ते के लिए क्यों?
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुत्ते को मुख्य रूप से भैरव बाबा की सवारी और राहु-केतु का प्रतीक माना जाता है. आखिरी रोटी पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाकर या सामान्य रूप से कुत्ते को खिलाने से कुंडली में राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव और शनि दोष (साढ़ेसाती या ढैय्या) शांत होते हैं. वहीं, माना जाता है कि कुत्ता घर पर आने वाली अदृश्य बाधाओं और संकटों को अपने ऊपर ले लेता है.

ध्यान रखने योग्य कुछ अन्य जरूरी नियम
अग्नि ग्रास (चूल्हे की रोटी)
कई घरों में पहली रोटी बनाने से पहले आटे का एक छोटा सा हिस्सा तोड़कर चूल्हे या अग्नि देव को समर्पित किया जाता है, जिसे अग्नि ग्रास कहते हैं. इसके बाद पहली पूरी रोटी गाय की निकाली जाती है.

अतिथियों और पक्षियों का स्थान
गाय और कुत्ते के अलावा, भोजन का एक हिस्सा पक्षियों (कौवे) और चींटियों के लिए भी निकालने का विधान है, जिसे 'पंचबलि कर्म' कहा जाता है.

बासी या बची-कुची रोटी न दें
अक्सर लोग सबसे छोटी, जली हुई या बची हुई आखिरी रोटी कुत्ते को देते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से बचना चाहिए. आखिरी रोटी भी पूरी और साफ-सुथरी होनी चाहिए.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581