सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPSC में 400 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू; प्रीलिम्स-मेंस की जरूरत नहीं

 नई दिल्ली

जब भी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नाम आता है तो हमारे जेहन में आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) की कठिन सिविल सेवा परीक्षा की तस्वीर उभरती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी समय-समय पर बिना इस कठिन परीक्षा के भी केंद्र सरकार के बड़े मंत्रालयों में सीधे अफसर बनने का मौका देता है? जी हां, यूपीएससी ने अपनी 'डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम' (सीधी भर्ती योजना) के तहत एक नया और बड़ा विज्ञापन जारी किया है। 

इस बार आयोग ने अलग-अलग विभागों, मंत्रालयों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों के तहत 98 विशिष्ट पदों पर कुल 400 से ज्यादा वैकेंसी निकाली हैं. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, वे यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

नोट कर लें तारीख: 3 जुलाई तक ही खुला है विंडो
यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 13 जून से शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 3 जुलाई की शाम 6 बजे तक का ही समय है. आखिरी समय की हड़बड़ी और वेबसाइट पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। 

इन विभागों में हैं नौकरियां
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह किसी एक क्षेत्र के लिए नहीं है. विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत सिविल एविएशन, डिफेंस, होम मिनिस्ट्री, हेल्थ और एमएसएमई (MSME) जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में पद खाली हैं। 

कुछ प्रमुख पदों की लिस्ट इस प्रकार है:

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA): ऑपरेशंस ऑफिसर (19 पद) और एयर सेफ्टी ऑफिसर (15 पद).

रक्षा मंत्रालय (MoD): पुणे के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न इंजीनियरिंग पदों पर करीब 50 से ज्यादा वैकेंसी हैं. इसके अलावा नेवल हेडक्वार्टर में जूनियर साइंटिस्ट के पद भी शामिल हैं। 

गृह मंत्रालय (MHA): आईबी (IB) में डीसीआईओ (6 पद), सेंसस ऑफिस में असिस्टेंट डायरेक्टर (IT) के 15 पद और सीएफएसएल (CFSL) में साइंटिस्ट बी के 7 पद। 

एमएसएमई मंत्रालय: असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड-II (इकोनॉमिक) के रिकॉर्ड 50 पद.

कानून एवं वित्त मंत्रालय: प्रवर्तन निदेशालय (ED) में असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के 12 पद.

स्वास्थ्य मंत्रालय: स्पेशलिस्ट ग्रेड-III के विभिन्न मेडिकल क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 121 पद निकाले गए हैं। 

केंद्र शासित प्रदेश (लद्दाख और अंडमान): लद्दाख में पॉलिटेक्निक लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर और प्राइवेट सेक्रेटरी के पद हैं, जबकि अंडमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल (7 पद) की भर्ती होनी है. इसके अलावा आयोग ने पहले ही साफ कर दिया है कि इन सीधी भर्तियों के लिए होने वाले रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) और परीक्षाओं के लिए साल 2027 में कई तारीखें रिजर्व रखी गई हैं। 

आवेदन कैसे करें?
इन सभी पदों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in/ora पर जाना होगा. हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। 

 

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581