हाई-प्रोटीन सोया दाल पराठा रेसिपी: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता

आजकल लोग अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश तो करते हैं, जिसके लिए वो बाजार से महंगे-महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स और प्रोटीन पाउडर खरीदते हैं. लेकिन ये सप्लीमेंट्स बहुत महंगे होते हैं और इन्हें हर बार खरीद पाना हर किसी के बस में नहीं होता है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर देसी चीजों अपनी प्रोटीन डोज तैयार कर सकते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि ये कुछ ऐसा होगा जो स्वाद में फीका होगा तो रुक जाइए क्योंकि ये बहुत ही स्वादिष्ट है.

आप अपनी डाइट में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए नाश्ते में हाई-प्रोटीन सोया दाल पराठा बना सकते हैं. सोया चंक्स, चना दाल और लौकी जैसी पौष्टिक चीजों से तैयार ये पराठा स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इस एक पराठे से आपको करीब 10 से 12 ग्राम प्रोटीन मिलता है. ये पराठा न केवल प्रोटीन से भरपूर है, बल्कि बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी भी है. ऐसे में इसे बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई बहुत चाव से खा सकता है. अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो पेट भी भरे, लंबे समय तक एनर्जी भी दे और प्रोटीन की जरूरत भी पूरी करे, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए.

इंग्रेडिएंट्स:
    1 कप सोया चंक्स
    ¾ कप भीगी हुई चना दाल
    आधी लौकी (कटी हुई)
    ¾ कप गेहूं का आटा
    1 प्याज
    अदरक और लहसुन
    तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, बड़ी इलायची और चक्र फूल
    हरी मिर्च और हरा धनिया
    लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और भुना जीरा पाउडर
    स्वादानुसार नमक
    देसी घी

बनाने का तरीका:
1. सोया चंक्स और दाल से बना ये हाई-प्रोटीन पराठा बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 6-7 मिनट के लिए भिगो दें. जब सोया चंक्स अच्छे से फूल जाएं उसके बाद इन्हें अच्छी तरह निचोड़ लें.

2. अब कुकर में सोया चंक्स, भीगी हुई चना दाल, लौकी, प्याज, अदरक, लहसुन, साबुत मसाले, नमक और थोड़ा पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं.

3. जब सीटी का प्रेशर पूरी तरह से निकल जाए उसके बाद साबुत मसालों को निकाल दें और बाकी मिश्रण को अच्छी तरह पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.

4. जब ये मिक्स ठंडा हो जाए तो इसमें गेहूं का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और भुना जीरा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें.

5. अब इस आटे से सूखा आटा लगाकर पतले-पतले पराठे बेलें और हल्का-हल्का देसी घी लगाकर दोनों तरह से गोल्डन होने तक सेंक लें.

6. आप गरमा-गरम सोया दाल पराठे को दही के साथ खा सकते हैं. ये नाश्ते, लंच या वर्कआउट के बाद की मील के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

Related Posts

वास्तु टिप्स: घर में किस दिशा में लगानी चाहिए घड़ी? जानें शुभ दिशा और जरूरी नियम

घर में घड़ी का इस्तेमाल समय देखने के लिए किया जाता है. लेकिन वास्तु शास्त्र में घड़ी को खास माना गया है. वास्तु के अनुसार, घर में घड़ी किस दिशा…

कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

 Kartik Month Tulsi Puja: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है. इस महीने भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581