बिना प्याज-लहसुन बनाएं शाही पनीर, दमदार स्वाद से भर जाएगा आपका डिनर

अक्सर त्योहारों, पूजा-पाठ या फिर किसी खास व्रत के दिनों में हमारे घरों में बिना लहसुन-प्याज का इस्तेमाल किये खाना बनाया जाता है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो नॉर्मल दिनों में भी सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं. जब इस तरह की चीजें बनाने की बात आती है तो अक्सर हम यह सोचते हैं कि बिना प्याज और लहसुन के वह स्वाद नहीं आ पाएगा. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आप पूरी तरह से ही गलत हैं. इंडियन मसालों और खाना पकाने की सही टेक्नीक अगर आप अपनाना जानते हैं, तो बिना लहसुन और प्याज का इस्तेमाल किये भी इतना टेस्टी खाना बना लेंगे कि सभी अपनी उंगलियां चाटने को मजबूर ही हो जाएंगे. तो चलिए जानते है 3 ऐसी आसान और जबरदस्त रेसिपीज के बारे में, जिन्हें आप बिना प्याज और लहसुन का इस्तेमाल किये बना सकते हैं. ये सभी डिशेस आपकी डिनर को और भी ज्यादा स्पेशल बना देंगी.

बिना प्याज और लहसुन के बनाएं शाही पनीर
शाही पनीर लगभग हर किसी का फेवरेट होता है, लेकिन इसे बिना प्याज और लहसुन के कैसे बनाया जाए यह समझ में नहीं आता है. अगर आप बिना प्याज और लहसुन के रिच और क्रीमी ग्रेवी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए प्याज और लहसुन की जगह पर टमाटर, काजू और मखाने का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले काजू, मखाने और पके हुए टमाटर को थोड़े से पानी के साथ पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें. अब एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और हरी मिर्च का तड़का लगाएं. इसके बाद तैयार किया गया टमाटर-काजू का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए. अब आपको इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाना है. ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए थोड़ा सा दूध या मलाई ऊपर से डालें. लास्ट में पनीर के टुकड़े और थोड़ी सी कसूरी मेथी क्रश करके डालें. आपकी गर्मागर्म शाही पनीर तैयार है, इसे तंदूरी रोटी या नान के साथ परोसें.

हलवाई स्टाइल आलू और टमाटर की सब्जी
यह एक ऐसी एवरग्रीन सब्जी है जिसे पूरी, पराठे या चावल किसी के भी साथ भी एन्जॉय करके खाया जा सकता है. आपको शायद हैरानी हो लेकिन बिना प्याज-लहसुन के इसका स्वाद और भी निखर कर आता है. आलू और टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को हाथों से मोटा-मोटा फोड़ लें. इसके बाद एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा, सौंफ और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें. इसके बाद बारीक कटे टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं. जब टमाटर गल जाएं, तो धनिया पाउडर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और अमचूर पाउडर डालें. मसालों के भुनने के बाद इसमें आलू और जरूरत के अनुसार पानी डालकर 10 मिनट के लिए उबलने दें. लास्ट में इसमें हरा धनिया और थोड़ा सा गरम मसाला डालें.

बिना प्याज और लहसुन के कश्मीरी दम आलू
दम आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. कश्मीरी दम आलू की सबसे खास बात ही यही है कि इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि सौंफ और सोंठ यानी कि सूखे अदरक का जादुई स्वाद होता है. कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे साइज के आलुओं को छीलकर फॉर्क की मदद से उनमें छेद कर लें और गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें. अब एक कटोरी में गाढ़ा दही लें और उसमें कश्मीरी लाल मिर्च, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर और जीरा पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करके हींग का तड़का लगाएं और दही का मिश्रण डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. जब मसाला तेल छोड़ दे, तो फ्राई किए हुए आलू और थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर ढककर 15 मिनट पकाएं. आपकी कश्मीरी दम आलू तैयार है डिनर को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581