ऑरेंज अलर्ट के बीच धर्मशाला वनडे प्रभावित, बारिश से मुकाबले पर संकट के बादल

धर्मशाला
 भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पया है। इस मुकाबले की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम के पास है। टॉस एक बजे होना था जबकि मैच की शुरुआत डेढ़ बजे होनी थी। धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश की वजह से टॉस समय पर नहीं हो पाया।

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मशाला में शनिवार को बारिश होने की आशंका 90 प्रतिशत है। मुख्य तौर पर दिन के समय और रात में बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है। धर्मशाला में शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी और कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी देखने को मिली थी। शनिवार को भी मौसम वैसा ही बना हुआ है।

  • AccuWeather के अनुसार शाम 6 बजे के बाद बारिश की संभावना 29 प्रतिशत ही है।
  • 7 बजे के बाद 20 प्रतिशत ही बारिश की संभावना है, यह फैंस के लिए अच्छी खबर है।
  • शाम होने के बाद धर्मशाला का तापमान दिन के मुकाबले बढ़ने की उम्मीद है।

धर्मशाला में आंधी तूफान की भी आशंका
भारत के अन्य हिस्सों में काफी गर्मी पड़ रही है लेकिन धर्मशाला में मौसम पूरी तरह अलग है। वहां तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच है। रिपोर्टों से यह पता चलता है कि दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच बारिश और तेज हो सकती है। इसके साथ ही आंधी तूफान की संभावना भी जताई गई है। इस क्षेत्र में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट भी जारी है।

धर्मशाला के स्टेडियम का ड्रेनेज शानदार
वनडे मैच 50-50 ओवर का होता है। नतीजे के लिए दोनों टीमों का कम से कम 20-20 ओवर होना चाहिए। धर्मशाला के स्टेडियम का ड्रेनेग शानदार है। बारिश रुकने के बाद खेल शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। लेकिन एक से डेढ़ घंटे का समय खराब होने के बाद ओवर की कटौती शुरू हो जाएगी।

 

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा…

टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर, चोट के चलते न्यूजीलैंड का धाकड़ ओपनर पूरी सीरीज से बाहर

नई दिल्ली  भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की चोटों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581