माधुरी दीक्षित का फिटनेस सीक्रेट ब्रेकफास्ट: स्पेशल कांदा पोहा रेसिपी वायरल

 बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' यानी माधुरी दीक्षित न सिर्फ अपनी एक्टिंग और डांस, बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. 50 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी ग्लोइंग स्किन और टोंड बॉडी का राज उनका हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट है. इन दिनों वो अपनी नई फिल्म  'मां-बहन' के प्रमोशन में बिजी हैं, इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट ब्रेकफास्ट डिश के बारे में बताया.

माधुरी एक पक्की फूडी हैं और उन्हें ट्रेडिशनल मराठी खाना बेहद पसंद है. हाल ही में उन्होंने अपने पसंदीदा ब्रेकफास्ट कांदा पोहा का सीक्रेट शेयर किया है. लेकिन उनका पोहा बनाने का तरीका आम तरीकों से थोड़ा अलग और कहीं ज्यादा न्यूट्रिशियस है. अगर आप भी ब्रेकफास्ट के लिए कोई हेल्दी डिश की तलाश में हैं तो आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

माधुरी दीक्षित स्टाइल पोहा क्यों है इतना खास?
माधुरी अपने पोहे में क्रिस्पी प्याज के साथ सेव और स्प्राउट्स मूंग दाल का ट्विस्ट देती हैं, जो इसे स्वाद में लाजवाब और सेहत में नंबर वन बनाता है. आमतौर पर पोहा कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन माधुरी इसमें प्रोटीन एड करने के लिए स्प्राउट्स का इस्तेमाल करती हैं और स्वाद को बढाने के लिए सेव डालती हैं. इन दोनों चीजों से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है और दिखने में भी अच्छा लगता है, यह एक परफेक्ट वेट लॉस और एनर्जी-बूस्टिंग ब्रेकफास्ट है.

इस तरीके से बनाएं माधुरी स्पेशल कांदा पोहा

क्रिस्पी कांदा पोहा के लिए सामग्रियां
    पोहा: 2 कप
    प्याज: 1 बड़ा (कांदा)
    अंकुरित मूंग दाल: ½ कप
    मूंगफली के दाने: 2-3 चम्मच
    हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
    कढ़ी पत्ता: 8-10
    राई : 1 छोटा चम्मच
    हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
    नींबू का रस: 1 चम्मच
    हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
    सेव: गार्निशिंग के लिए
    तेल: 2 चम्मच
    नमक: स्वादानुसार

कांदा पोहा बनाने का तरीका
सबसे पहले पोहे को एक छलनी में रखकर साफ पानी से एक से दो बार धो लें. फिर इसमें थोड़ा सा नमक और बिल्कुल थोड़ी सी चीनी मिलाकर रख दें.

एक कड़ाही में दो चम्मच तेल गर्म करके उसमें मूंगफली के दानों को फ्राई करके साइड में निकाल लें.  उसके बाद अब उसी बचे हुए तेल में राई, कढ़ी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च का तड़का लगाएं.

फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालें, इसे हल्का गुलाबी और क्रंची होने तक फ्राई करें, क्योंकि माधुरी को प्याज क्रिस्पी अच्छा लगता है.

प्याज को भूनने के बाद इसमें हल्दी-मिर्च डालकक पकाएं और फिर पोहा मिला और फ्राई मूंगफली डालकर मिला दें.

पोहा डालने के बाद करीब दो मिनट के लिए कहाड़ी को ढककर स्लो फ्लेम पर भाप में पकने दें. आखिर में गैस बंद करते ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें.

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581