गर्मी में चावल या रोटी? एक्सपर्ट्स ने बताया दोपहर के लिए क्या है बेहतर विकल्प

देश में गर्मी अभी भी अपने चरम पर है और उमस भी लगातार बनी हुई है. गर्मी में अक्सर लोगों का डाइजेशन कमजोर या सुस्त हो जाता है और ऐसे में लोग चाहते हैं कि वो हल्का भोजन करें इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाने की सलाह देते हैं. भारतीय घरों में चावल और रोटी, दोनों ही थाली का अहम हिस्सा हैं. लेकिन जब बात भयंकर गर्मी की हो तो अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं चावल और रोटी में से क्या खाना अधिक बेहतर है.

डाइजेशन में क्या बेहतर?
गर्मियों में भारी भोजन पचाना शरीर के लिए एक बड़ा टास्क होता है. मेडिकल रिपोर्ट्स का कहना है कि चावल में फाइबर की मात्रा गेहूं की रोटी के मुकाबले काफी कम होती है. कम फाइबर होने की वजह से चावल को पचाना आसान है. ऐसे लोग जिन्हें गर्मी के दिनों में ब्लोटिंग, गैस या बदहजमी की शिकायत रहती है, उनके लिए दोपहर के समय चावल खाना रोटी की तुलना में अधिक हल्का साबित होता है.

वॉटर कंटेंट और बॉडी टेम्परेचर
हेल्थलाइन का कहना है कि पानी से भरपूर फूड्स शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. चावल को पकाते समय वह पानी की भारी मात्रा को सोखता है. दोपहर में चावल खाने से शरीर को थोड़ा एक्स्ट्रा हाइड्रेशन मिलता है जबकि रोटी सूखी होती है और इसे पचाने के लिए शरीर को अपने अंदर के पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है. इसलिए वॉटर कंटेंट के मुताबिक, चावल खाना सही माना जाता है.

न्यूट्रिशन और फाइबर
भले ही चावल पचाने में आसान हो लेकिन न्यूट्रिशन वैल्यू के मामले में रोटी को कम नहीं आंका जा सकता. हेल्थलाइन का कहना है साबुत गेहूं की रोटी में फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक मिनरल्स जैसे फास्फोरस और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होते हैं. रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चावल से कम होता है यानी कि यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ाती. हालांकि, गर्मी के लंच में अगर आप चावल खा रहे हैं तो इसके साथ दाल और हरी सब्जियां जरूर खाएं ताकि न्यूट्रिशन बैलेंस बना रहे.

दोपहर के लिए क्या है बेस्ट?
समर सीजन में दोपहर के खाने के लिए स्लीपिंग और हेल्थ एक्सपर्ट्स चावल को थोड़ा बेहतर मानते हैं क्योंकि यह पेट को ठंडक देता है. लेकिन अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं या डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको चावल की मात्रा पर कंट्रोल रखना होगा. आप चाहें तो दोपहर में ब्राउन राइस का ऑपशन भी चुन सकते हैं. सबसे बेस्ट तरीका यह है कि आप अपनी फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ कंडीशन के हिसाब से डाइट तय करें, लेकिन गर्मियों के लंच को जितना हो सके हल्का खाना खाएं.

Related Posts

महालक्ष्मी का गज वाहन पर आगमन शुभ, व्यापारियों से लेकर किसानों तक के लिए खुशखबरी!

भोपाल  इस साल दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस बार माता महालक्ष्मी गज वाहन पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिर्विद के अनुसार, रविवार…

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Motorola Signature 27 की कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

छठ-दिवाली पर घर जाना होगा आसान, पंजाब से बिहार के बीच दौड़ रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581