प्रोटीन से भरपूर काले चने का क्रिस्पी सैंडविच, मिनटों में बनाएं हेल्दी नाश्ता

आजकल लोग अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करना चाहते हैं. ऐसे में वो हमेशा कुछ ऐसा तलाशते हैं, जिसे खाकर उनकी प्रोटीन की कमी पूरी हो सके. फिर चाहे वो नाश्ता हो या रात का खाना लोग प्रोटीन रिच डिशेज खाना चाहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जिन्हें प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की तलाश है तो ये खबर आपके लिए है. हम आज आपके लिए काले चने के क्रिस्पी सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं. प्रोटीन से भरपूर काले चने, ताजी सब्जियों और पनीर के स्वाद का ये शानदार कॉम्बिनेशन न सिर्फ खाने में बेहद लाजवाब लगता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भी भरा रखता है.

खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई इंग्रेडिएंट्स खरीदने या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर घर में उबले हुए काले चने रखे हैं, तो कुछ ही मिनटों में आप इस स्वादिष्ट स्नैक को तैयार कर सकते हैं. ये हैंडविच बड़ों के साथ ही बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं.

इंग्रेडिएंट्स
    1 कप उबले हुए काले चने
    1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
    1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
    1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
    2 बड़े चम्मच हरा धनिया
    स्वादानुसार नमक
    1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    1 बड़ा चम्मच दही या मायोनीज
    1 छोटा चम्मच नींबू का रस
    हरी चटनी
    4 ब्रेड स्लाइस
    बटर या घी

बनाने का तरीका:
1. काला चना सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए काले चनों को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ पनीर और हरा धनिया डालें.

2. इसके बाद नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, दही या मायोनीज और नींबू का रस मिलाकर सारे इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

3. अब एक ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर हरी चटनी अच्छी तरह फैलाएं. अब तैयार की गई काले चने की फिलिंग को ब्रेड पर लगाएं और दूसरी स्लाइस से कवर कर दें. इसके बाद दोनों तरफ हल्का बटर या घी लगाएं.

4. इसके बाद तवा या सैंडविच मेकर को गर्म करें और सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. जब सैंडविच अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए, तो इसे गरमा-गरम सर्व करें.

काले चने और पनीर से बनी ये सैंडविच प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. वहीं इसमें मौजूद सब्जियां स्वाद के साथ पोषण भी देती हैं. ऐसे में अगर आपके घर में उबले हुए काले चने बचे हों, तो अगली बार ये सैंडविच जरूर बनाएं.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581