पोहा सूजी बाइट्स: शाम के लिए आसान और हेल्दी स्नैक रेसिपी

 शाम होते-होते अक्सर कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन करने लगता है. लेकिन आज कल फिटनेस की वजह से कोई भी ज्यादा तला-भुना खाना नहीं खाना चाहता है. अगर आप भी शाम के लिए कोई ऐसा स्नैक तलाश रहे हैं जो स्वाद में भी शानदार हो, पेट भी भर दे और हेल्दी भी हो, तो पोहा सूजी बाइट्स आपके लिए बढ़िया साबित हो सकते हैं. पोहा, सूजी और दही जैसी रसोई में मिलने वाले इंग्रेडिएंट्स से बनने वाले ये बाइट्स बेहद सॉफ्ट, स्पॉन्जी और हल्के होते हैं.

इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और न ही किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत पड़ती है. सबसे अच्छी बात ये है कि ये डीप फ्राई नहीं बल्कि स्टीम करके तैयार किए जाते हैं. ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगी.

इंग्रेडिएंट्स:

  •     2 कप पोहा
  •     1 कप सूजी
  •     1 कप दही
  •     स्वादानुसार नमक
  •     बारीक कटी धनिया पत्ती

तड़के के लिए (ऑप्शनल)

  •     1 से 2 चम्मच तेल
  •     1 छोटा चम्मच जीरा
  •     1 छोटा चम्मच राई
  •     चुटकीभर हींग
  •     1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  •     थोड़ा सा सफेद तिल
  •     रेड चिली फ्लेक्स
  •     धनिया पत्ती

बनाने का तरीका:
1. पोहा सूजी बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को एक बड़े बाउल में डालकर 3 से 4 बार अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसमें सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें.

2. अब इस मिश्रण को ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी और पोहा अच्छी तरह फूल जाएं. इसे 10 मिनट फूलने के लिए ऐसे ही रख दें.

3. 10 मिनट बाद मिश्रण में स्वादानुसार नमक और बारीक कटी धनिया पत्ती डालकर मिला लें. मिश्रण तैयार होने पर ये सॉफ्ट आटे जैसा हो जाएगा. अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसके छोटे-छोटे सिक्के या टिक्की जैसे बाइट्स बना लें.

4. अब स्टीमर की प्लेट को हल्का सा ग्रीस करें और तैयार बाइट्स को उसमें सजाकर रख दें. इन्हें करीब 10 मिनट तक स्टीम करें. स्टीम होने के बाद बाइट्स बेहद सॉफ्ट और स्पॉन्जी हो जाएंगे.

5. अगर चाहें तो इन बाइट्स को तड़का लगाकर और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. तड़का बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर उसमें जीरा, राई, हींग, सफेद तिल और हरी मिर्च डालकर भून लें.

6. इसके बाद स्टीम किए हुए पोहा बाइट्स डालकर हल्के हाथों से मिला लें. ऊपर से रेड चिली फ्लेक्स और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह टॉस करें.

7. पोहा सूजी बाइट्स को हरी चटनी, नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खाएं.

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581