ऊर्जा अवसंरचना को मिली मजबूती, बीना सबस्टेशन में शुरू हुआ 315 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी कुल ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी (पारेषण क्षमता) को 85,000 एमवीए के पार पहुँचा दिया है। अब एमपी ट्रांसको की कुल ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी (पारेषण क्षमता) बढ़कर 85284 एमवीए की हो गई है। इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा 400 केवी सबस्टेशन बीना में 315 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं उसके सफल ऊर्जीकरण का योगदान रहा है।

ऊर्जा मंत्री  तोमर ने कहा कि बीना क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिक विकास तथा विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण सबस्टेशन की क्षमता में वृद्धि की गई है जो अब बढकर 1260 एमवीए की हो गई है।

1052 अति उच्च वोल्टेज पावर ट्रांसफार्मर स्थापित

एमपी ट्रांसको के पास वर्तमान में कुल 85284 एमवीए ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी हो गई है। कंपनी के नेटवर्क में कुल 1,052 अति उच्च वोल्टेज पावर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, जिनमें 400 केवी के 41 और 220 केवी के 220 तथा 132 केवी के 791 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा 43,079 सर्किट किलोमीटर लंबी अति उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों का संचालन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में कंपनी के कुल 417 सबस्टेशन कार्यरत हैं, जिनमें 400 केवी के 14 और 220 केवी के 88 तथा 132 केवी के 315 सबस्टेशन शामिल हैं।

 

Related Posts

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

जालंधर. विधानसभा चुनाव 2027 की घोषणा कभी भी हो सकती है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने मुद्दों को लेकर राजनीतिक बिसात बिछा दी है और उस पर अपनी-अपनी चाल चलनी भी…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान का करेंगे शुभारंभ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (15 नवंबर) को 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। लखनऊ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581