IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

 मुंबई

मुंबई इंडियंस के स्टार स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर ने IPL 2026 के दौरान हुए अपने चोटिल होने और भुगतान को लेकर बड़ा दावा किया है. न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान सेंटनर ने कहा कि टूर्नामेंट बीच में छोड़ने के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से उनकी तय सैलरी का केवल आधा हिस्सा ही मिला, जिससे उन्हें निराशा हुई.

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 4 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट (Grade Cricketer Podcast) पर बातचीत के दौरान सेंटनर से IPL 2026 के दौरान लगी चोट और टूर्नामेंट छोड़ने को लेकर सवाल पूछा गया. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने चोट का बहाना बनाकर IPL छोड़ा और कुछ ही समय बाद न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में शामिल हो गए.

इन आरोपों पर जवाब देते हुए सेंटनर ने पूरी घटना बताई. उन्होंने कहा कि दूसरे बच्चे के जन्म के कारण वह मुंबई इंडियंस का पहला मैच नहीं खेल पाए थे. इसके बाद सीधे भारत पहुंचकर उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबला खेला, जहां उनके दाएं कंधे में चोट लग गई. कुछ समय बाद वापसी करने पर उनके बाएं कंधे में भी चोट लग गई.

मैंने अपना शरीर दांव पर लगाया, क्यों बोले सेंटनर?
सेंटनर ने कहा- मैंने दो हफ्तों के भीतर दोनों कंधों में चोट झेली. मुझे लगा कि मैं टीम के लिए अपना शरीर दांव पर लगा रहा हूं, लेकिन शायद ऐसा नहीं माना गया.

उन्होंने आगे दावा किया कि चोट के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनकी 2 करोड़ रुपये की फीस का केवल आधा हिस्सा दिया. सेंटनर के मुताबिक यह बात उन्हें काफी खली.

आईपीएल 2026 में सेंटनर का कैसा रहा प्रदर्शन
IPL 2026 में सेंटनर ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 4 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने पांच विकेट हासिल किए. उनका बॉल‍िंग एवरेज 25 रहा, जबकि इकोनॉमी रेट 8.92 रही. वहीं उन्होंने इस दौरान कुल 26 रन भी बनाए. 27 अप्रैल को उन्हें आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर घोषित कर दिया गया था. उनके स्थान पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया.

डॉक्टरों ने सेंटनर को क्या सलाह दी?
सेंटनर ने यह भी खुलासा किया कि डॉक्टरों के अनुसार उन्हें करीब आठ सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना था, लेकिन उन्होंने उम्मीद से कहीं तेजी से रिकवरी की. न्यूजीलैंड के स्पिनर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह आठ सप्ताह की चोट से केवल चार सप्ताह में उबर गए और अब मीडिया में सवालों का सामना कर रहे हैं.

तो क्या MI ने सेंटनर के साथ गलत किया?
दिलचस्प बात यह है कि IPL के नियमों के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होता है, तो उसे नीलामी या अनुबंध के समय तय की गई पूरी राशि मिलने का प्रावधान है. ऐसे में सेंटनर का दावा कई सवाल खड़े करता है. वैसे बीसीसीआई ने ऐसा कोई न‍ियम नहीं बनाया है, जिसमें सीजन खत्म होते ही पूरी सैलरी ख‍िलाड़ी को म‍िल जाए. कई बार ये 2-3 क‍िश्तों में आती है, संभवत: इस बात की जानकारी सेंटनर को ना हो.

फिलहाल मुंबई इंडियंस ने सेंटनर के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. फ्रेंचाइजी की ओर से न तो भुगतान संबंधी दावे पर और न ही खिलाड़ी के साथ हुई बातचीत पर कोई बयान जारी किया गया है. ऐसे में इस पूरे मामले पर अब सबकी नजरें मुंबई इंडियंस के जवाब पर टिकी हैं.

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581