प्रोटीन से भरपूर अंडा पराठा: सुबह के नाश्ते के लिए आसान और टेस्टी रेसिपी

 सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. आपने अब तक आलू, प्याज, गोभी, पनीर जैसे कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन क्या कभी अंडा पराठा ट्राई किया है. अंडा पराठा न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि हेल्दी भी होता है. प्रोटीन से भरपूर यह पराठा लंबे समय तक पेट को भरा रखने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह घर में मौजूद आसान चीजों से झटपट तैयार हो जाता है. आप इसे सुबह के नाश्ते, लंच या डिनर के लिए किसी भी समय आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. तो आइए जानते हैं कि प्रोटीन रिच अंडा पराठा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप गेहूं का आटा
2 अंडे
1/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
एक चुटकी नमक
1 बड़ा चम्मच तेल

अंडा पराठा कैसे बनाते हैं?
सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, नमक और थोड़ा सा तेल डालें. फिर सबको मिलाते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटा तैयार होने के बाद इसे 4 बराबर लोइयों में बांट दें.
अब एक लोई लें और बेलन की मदद से उसे गोल आकार में बेल लें. इसके बाद उसे दो बार मोड़ते हुए त्रिकोण का आकार दें और फिर से हल्के हाथों से बेल लें. इसी तरह बाकी लोइयों को भी तैयार कर लें.
दूसरी तरफ एक बाउल में अंडे फोड़ें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
अब तवा गर्म करें और तैयार पराठे को उस पर रखें. इसे दोनों तरफ से लगभग 2 मिनट तक हल्का सेक लें. फिर थोड़ा तेल डालें और एक मिनट तक और पकाएं.
जब किनारे हल्के क्रिस्पी होने लगें, तब चाकू की मदद से पराठे में हल्का सा चीरा लगाएं और उसमें आधा अंडे का मिश्रण डाल दें. पराठे को हल्का झुकाएं ताकि अंडे का मिश्रण अंदर तक फैल जाए.

अब पराठे को पलट दें और दूसरी तरफ भी इसी तरह पकाएं. ऊपर से थोड़ा और तेल डालें और चम्मच की मदद से हल्के हाथों से दबाते हुए सेंकें. तेज गैस पर पराठे को तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरा, फूला हुआ और क्रिस्पी न हो जाए. आखिर में ऊपर से देसी घी डालें और गरमागरम परोसें.

 

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581