फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

 पेरिस

 चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक और यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई। पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता स्वियातेक ने हमवतन पोलिश खिलाड़ी मैग्डा लिनेट को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी जबकि मार्ता ने विक्टोरिया गोलुबिच को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरी बार चौथे दौर में प्रवेश किया।

मार्ता का सामना अब अगले दौर में स्वियातेक से होगा। 15वीं रैंकिंग पर काबिज मार्ता इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और उन्होंने क्ले कोर्ट पर अपनी जीत का सिलसिला लगातार 15 मैचों तक पहुंचा दिया है। रोलां गैरो से पहले उन्होंने मैड्रिड में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के रूएन में भी क्ले कोर्ट पर एक और खिताब अपने नाम किया था।

वह 2021 में भी पेरिस में चौथे दौर तक पहुंची थीं जहां उन्हें स्वियातेक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चौथे दौर में पहुंचने वाली एक और खिलाड़ी चीन की वांग शियू हैं, जिन्होंने यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुब्त्सेवा को 6-3, 7-5 से हराया। चीन की इस क्वालीफायर ने अब तक अपने अभियान में एक भी सेट नहीं गंवाया है।

सिनर के बाहर होने इन खिलाड़ियों के लिए मौका
दो बार के चैंपियन स्पेन के कार्लोस अलकराज की गैर मौजूदगी और अब गत उपविजेता इटली के जानिक सिनर के दूसरे राउंड में ही उलटफेर का शिकार होने के बाद फ्रेंच ओपन में पुरुषों के ड्रॉ में मुकाबला पूरी तरह से खुल गया है। ऐसे में 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब का काफी समय से इंतजार कर रहे नोवाक जोकाविक सहित एलेक्जेंडर ज्वेरेव और फेलिक्स आगर के पास यह खिताब जीतने का बड़ा मौका है।

तीन बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक अब सभी दावेदारों में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह अपने रिकॉर्ड 25वें मेजर खिताब की तलाश में हैं और अगर वह जीतते हैं तो 2023 यूएस ओपन के बाद यह उनका पहला मेजर खिताब होगा। 39 साल के जोकोविक इस टूर्नामेंट में अपनी फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में थे।

जोकोविक और ज्वरेव के पास मौका
हालांकि टूर्नामेंट के पहले राउंड में फ्रांसीसी खिलाड़ी प्रीचर्ड और फिर दूसरे राउंड में रोयर को मैराथन मुकाबले में हराकर वह अपनी फिटनेस साबित कर चुके है। नोवाक के बाद खिताब के अगर सबसे बड़े दावेदार हैं तो वह 2024 के उपविजेता एलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं। वह अपने पहले मेजर खिताब की तलाश में हैं। 29 वर्ष का यह जर्मन खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। इसके अलावा कनाडाई खिलाड़ी फेलिक्स आगर, स्पेन के नए उभरते सितारे राफेल जोडर, फ्रांस के किशोर खिलाड़ी मोइज कौमे और नार्वे के कैस्पर रूड के पास भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने का मौका बन गया है।

 

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581