सूजी वेजिटेबल चीला रेसिपी: बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक

जैसे ही शाम होती है बच्चे कुछ ऐसा खाना चाहते हैं तो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि उनके अंदर के क्रेविंग को भी आसानी से शांत कर दे. जब बच्चे जिद करते हैं तो अक्सर पैरेंट्स उन्हें बाहर लेकर जाते हैं कुछ खिलाने के लिए. महीने में दो या तीन बार बाहर की चीजें खाना ठीक है लेकिन अगर बच्चों को हर दिन बाहर का जंक फूड खिलाया जाए तो उनके सेहत को बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है. अगर आप अपने बच्चे की इवनिंग क्रेविंग को एक हेल्दी तरीके से शांत करना चाहते हैं तो आज की यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर ही आसानी से सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह काफी कम समय में बनकर तैयार होती है और ढेर सारी सब्जियां होने की वजह से यह न्यूट्रिशियस भी बन जाती है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि बच्चे इसे पूरे मन से खाते हैं और हर शाम आपसे इसे बनाने की जिद भी करने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी वेजिटेबल चीला बनाने का सबसे आसान तरीका.

सूजी वेजिटेबल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    1 कप सूजी
    आधा कप दही
    आधा कप पानी
    1 छोटी गाजर बारीक कटी हुई
    1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
    आधी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
    2 चम्मच हरा धनिया
    1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    नमक स्वादानुसार
    आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    आधा चम्मच जीरा
    जरूरत के अनुसार तेल

सूजी वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी
सूजी वेजिटेबल चीला बनाने सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार करें. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ही ज्यादा गाढ़ा.
अब इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद बैटर में गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें.

इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगा दें. अब तैयार बैटर को कलछी की मदद से तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब चीला नीचे से हल्का गोल्डन ब्राउन होने लगे, तब उसके किनारों पर थोड़ा तेल डालें और पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें. कुछ ही मिनटों में आपका गर्मागर्म सूजी वेजिटेबल चीला तैयार हो जाएगा. इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसे हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही के साथ सर्व करें.

 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581