वजन घटाने के लिए परफेक्ट रेसिपी: लौकी का हेल्दी और टेस्टी चीला बनाएं आसानी से

 आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. जब वजन बढ़ जाता है तो इसका असर सिर्फ हमारे कॉन्फिडेंस पर नहीं पड़ता है, इसका काफी गहरा असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. जब वजन बढ़ता है तो उसे कम करने के लिए अक्सर इस तरह की चीजें खाना चाहते हैं जो सिर्फ हेल्दी ही न हों, बल्कि जिनमें कैलरीज की मात्रा भी काफी कम हों. अगर आपका भी वजन बढ़ा हुआ है और आप अपने लिए भी एक ऐसी ही रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो लौकी का चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. लौकी में आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है और साथ ही इसमें फाइबर भी खूब होता है. जब आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. यह एक बड़ी वजह है कि जो लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, उन्हें यह डिश काफी ज्यादा पसंद आती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह हेल्दी होने के साथ ही काफी ज्यादा टेस्टी भी है. आप इसे काफी आसानी से मिनटों में हो तैयार करके पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

लौकी का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
    1 कप बेसन
    1 बारीक कटी हरी मिर्च
    1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
    1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
    2 चम्मच हरा धनिया
    आधा चम्मच अजवाइन
    आधा चम्मच हल्दी पाउडर
    आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    स्वादानुसार नमक
    जरूरत के अनुसार पानी
    थोड़ा सा तेल

लौकी का चीला बनाने की आसान रेसिपी
लौकी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी मिला दें. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और फिर हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
इसके बाद धीरे-धीरे इसमें पानी डालते हुए इसका बैटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. बैटर तैयार होने के बाद इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
 अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. एक कलछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब एक तरफ से गोल्डन होने लगे तो पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक लें. इसी तरह बाकी सभी चीले भी तैयार कर लें.

इसे और भी टेस्टी बनाने के टिप्स
आप अगर इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा सूजी मिलाकर चीले को ज्यादा क्रिस्पी बना सकते हैं. वहीं, अगर आप इसमें प्रोटीन की क्वांटिटी बढ़ाना चाहते हैं तो बैटर में ऊपर से पनीर भी मिक्स कर सकते हैं. जब आप इसे हरी चटनी या फिर दही के साथ सर्व करेंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बेहतरीन लगने लगेगा.

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581