शाम के स्नैक में हेल्दी ट्विस्ट: मखाना कैरेमल पॉप्स की आसान और टेस्टी रेसिपी

अगर आपको हर शाम कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो आपकी हल्की भूख भी मिटा दे और टेस्टी भी हो तो ऐसे में, मखाना कैरेमल पॉप्स आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह ज्यादा तली-भुनी नहीं होने के बावजूद खाने में काफी ज्यादा क्रंची लगती है. जब आप इस स्नैक को अपने घर बनाते हैं तो छोटे बच्चे इसके फैन हो जाते हैं. इसके स्वाद में आपको हल्की मिठास का एहसास होता है और साथ ही हर बाईट में एक जबरदस्त क्रंच फील होता है. यह स्नैक बाकी सभी स्नैक्स से इसलिए भी अलग है क्योंकि इसमें आपको हेल्थ के साथ भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करना पड़ता है. आप इसे काफी कम समय और मेहनत में तैयार कर सकते हैं. चाहे मूवी टाइम हो, बच्चों की छोटी भूख मिटानी हो या फिर शाम की चाय के साथ एन्जॉय करना हो, आप इसे हर मौके पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मखाना कैरेमल पॉप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    2 कप मखाना
    2 बड़े चम्मच घी
    4 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर या ब्राउन शुगर
    1 छोटा चम्मच शहद
    आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    1 चुटकी नमक
    थोड़े कटे हुए बादाम या पिस्ता

मखाना कैरेमल पॉप्स बनाने की आसान रेसिपी
मखाना कैरेमल पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गर्म करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें. इसके बाद मखानों को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह भून लें. जब मखाने क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
अब उसी पैन में बचा हुआ घी डालें और उसमें गुड़ पाउडर या ब्राउन शुगर मिलाएं. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि यह हल्का पिघलकर कैरेमल जैसा बन जाए. इसके बाद इसमें शहद, इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डाल दें.
 अब इन भुने हुए मखानों को इस कैरेमल मिश्रण में डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि हर मखाने पर कैरेमल की लेयर चढ़ जाए. आप अगर चाहें तो ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.

 अब एक प्लेट या बटर पेपर पर इन मखानों को फैलाकर 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें. ठंडा होते ही ये और भी ज्यादा क्रंची हो जाएंगे. एक बार जब यह बनकर तैयार हो जाए तो आप इसे 4 से 5 दिों तक एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.

 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581