UPSC प्रीलिम्स के बाद पहली बार तुरंत जारी होगी आंसर की, पारदर्शिता बढ़ाने का फैसला

देशभर में आयोजित हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में करीब 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. ऐसे में इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि प्रीलिम्स परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद आयोग आधिकारिक आंसर की जारी करेगा. इससे परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने सही और गलत आंसरों के बारे में मालूम चल जाएगा. पहले छात्रों को फाइनल रिजल्ट के लिए सालभर का इंतजार करना होता था जिससे उन्हें बहुत घबराहट होती थी.

कैसा रहा इस साल का पेपर?
इस साल  UPSC परीक्षा में शामिल होने वाले 8 लाख से अधिक छात्रों के चेहरे पर मायूसी दिखी. इसे लेकर कई जगहों पर विवाद भी देखने को मिल रहा है. इस साल परीक्षा का आयोजन 83 शहरों में किया गया है. परीक्षा दो शिफ्ट में पूरी करवाई गई है. पहला पेपर जीएस और दूसरा पेपर सीसैट का था.

पहली बार जल्दी जारी होगा आंसर की
ऐसा पहली बार होगा जब प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद आयोग आंसर की जारी कर देगा. इस साल परीक्षा 24 मई को आयोजित हुई थी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग 31 मई तक आंसर की जारी कर देगा.

क्यों लिया गया है ये फैसला?
बता दें कि यह फैसला छात्रों को देखते हुए लिया गया है. अब तक उम्मीदवारों को पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही आंसर की देखने को मिलती थी. इसकी वजह से छात्र महीनों तक दुविधा में रहते हैं. उम्मीदवार अपने ओएमआर आंसर्स का मिलान करके यह समझ सकेंगे कि मेन्स परीक्षा की तैयारी आगे जारी रखनी है या नहीं.

31 मई तक करा सकते हैं आपत्ति
वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग की ओर से जारी की गई प्रोविजनल आंसर की में कोई जवाब गलत है तो उसे अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा. कैंडिडेट्स 31 मई, शाम 6 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कैंडिडेट्स को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा. यहां  एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है, जिसके जरिए छात्र अपनी शिकायतें जमा कर सकते हैं. हालांकि, केवल ये कह देना कि जवाब गलत है काफी नहीं है. छात्रों को अपने दावे के समर्थन में सही उत्तर का एक छोटा सा विवरण देना होगा.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581