एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया तेज, हेड कॉन्सटेबल-ASI फिजिकल परीक्षा की डेट आई सामने

भोपाल
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक ( कंप्यूटर ) और सहायक उप निरीक्षक ( एएसआई – कंप्यूटर ) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थिओं को इसका खास ध्यान रखना होगा।
बता दें कि, सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट आगामी 7 जून से 9 जून के बीच आयोजित होने जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ क्वालिफाई करनी होगी। दौड़ के साथ ही अभ्यर्थियों के सभी मूल दस्तावेजों का स्क्रूटनी (परीक्षण) कार्य भी मौके पर ही किया जाएगा।

गृह विभाग ने साझा की जानकारी

इस संबंध में मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए भी जानकारी दी गई है। संबंधिक में बताया गया है कि, प्रधान आरक्षक (कम्‍प्‍यूटर) और सहायक उप निरीक्षक ( कम्‍प्‍यूटर ) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 जून से 9 जून 2026 तक!

एमपी में बनाए गए दो सेंटर
अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्थित संचालन के लिए मध्य प्रदेश में दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें एक सेंटर राजधानी भोपाल में बनकर तैयार है तो दूसरा सेंटर संस्कारधानी जबलपुर में सामने आया..।

1-भोपाल केंद्र: ये परीक्षा केंद्र शहर के जहांगीराबाद लाल परेड मैदान में स्थित हैं।
2-जबलपुर केंद्र: छठवीं वाहिनी विसबल (रांझी) का परेड मैदान, जबलपुर।
जो आपके लिए जरूरी है

-परीक्षा की तारीख: 07 जून से 09 जून 2026 तक आयोजित होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा।
-किन पदों के लिए: प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के कुल 89 पद।
-क्या होगा टेस्ट: 800 मीटर की दौड़ और साथ में मूल दस्तावेजों का परीक्षण
-कहां जाना होगा: भोपाल का लाल परेड मैदान और जबलपुर का छठी बटालियन परेड मैदान।

ये भी ध्यान रखें
सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती श्री गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि, ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंचे। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुंचना आवश्‍यक है। उम्मीदवार को शारीरिक प्रवीणता के लिए जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है उस दिनांक और स्थान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

साथ लाएं दस्तावेज
शारीरिक दक्षता चयन के विभिन्न चरणों में आधार ई-केवायसी सत्यापन कराया जाएगा। अत: अभ्‍यर्थी अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित करें कि उनका आधार नम्बर उनके द्वारा लॉक न कर दिया गया हो। दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित फोटो के साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581