झारखंड राजस्व अपडेट: GST और टैक्स संग्रह से सरकार के खाते में 2,815 करोड़ जमा

 रांची

 झारखंड में वाणिज्य कर विभाग ने शुरुआत के दो महीने में धीमी गति से ही सही 2,815 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने में सफलता पाई है। 24 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध राज्य सरकार के खाते में 25 मई तक 2,815 करोड़ रुपये आ चुके हैं।

यह लक्ष्य के हिसाब से 12 प्रतिशत के करीब है। अनुमान के अनुसार सर्वाधिक राजस्व जीएसटी मद से प्राप्त हुआ है और सरकार के खाते में इस मद से अभी तक 2,111 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

इस बार इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी से सरकार को 84 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है, जबकि प्रोफेशनल टैक्स के माध्यम से 14 करोड़ रुपये वसूलने में वाणिज्य कर विभाग सफल रहा है।

साेमवार को मुख्यमंत्री के स्तर से समीक्षा के क्रम में ये आंकड़े सामने आए हैं। वित्त मंत्री की मौजूदगी में पेश इन आंकड़ों के लिए मुख्यमंत्री और वरीय अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों की सराहना की है।

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त राजस्व
राजस्व की श्रेणी     लक्ष्य (करोड़ ₹)     उपलब्धि (करोड़ ₹)     प्राप्त प्रतिशत
जीएसटी                       14,565          2,111                  14%
वैट                              7,880             606                   8%
इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी            355                84                    6%
प्रोफेशनल टैक्स               200                14                     7%
कुल राजस्व                      24,000          2,815                12%

Related Posts

सुपौल में मखाना खेती और जल संरक्षण की नई पहल, वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की कमाई

सुपौल  जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा जल संसाधनों एवं आर्द्रभूमि के संरक्षण की दिशा में नई पहल की शुरुआत…

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

चंडीगढ़. पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन के बाद भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में है। हालांकि, किसानों के बीच पुराना भरोसा बहाल करना एक बड़ी चुनौती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581