करी पत्ता स्टोर करने के आसान तरीके: महीनों तक रहेगा फ्रेश और हरा-भरा

 चाहे सुबह का गरमा-गरम पोहा हो, सांभर, नारियल की चटनी हो या फिर दाल का कड़कड़ाता हुआ तड़का, करी पत्ते के बिना हर पकवान अधूरा सा लगता है. इसकी खुशबू भूख तो बढ़ाती ही है, साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है.

हर भारतीय घर की गर्मियों में एक आम समस्या है, हम बाजार से बड़े चाव से हरा-भरा करी पत्ता खरीद कर लाते हैं या पड़ोस के गमले से तोड़कर लाते हैं, लेकिन दो से तीन दिनों में ही वह काला, सूखा और बेजान होने लगता है. अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू तरीकों की मदद से आप महीनों तक करी पत्ते की ताजगी बनाएं रख सकते हैं.

आइए आपको कुछ ऐसे ही बेहद आसान और असरदार देसी नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप करी पत्ते को महीनों तक एकदम फ्रेश रख सकते हैं.

एयरटाइट डिब्बा और टिशू पेपर
यह सबसे आसान और असरदार तरीका है, करी पत्ते को किसी एयरटाइट डिब्बे में रख दें. इसके लिए सबसे पहले करी पत्तों को डंडियों से अलग कर लें और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें एक सूती कपड़े या टिशू पेपर पर फैलाकर पंखे के नीचे पूरी तरह सुखा लें.

सूखने के बाद एक प्लास्टिक या कांच के एयरटाइट डिब्बे के नीचे टिशू पेपर बिछाएं, उसमें पत्ते डालें और ऊपर से एक और टिशू पेपर रखकर डिब्बा बंद कर दें. इसे फ्रिज में रखें, पत्ते महीनों तक हरे बने रहेंगे.

मलमल का कपड़ा है मददगार
पत्तों को धोकर अच्छे से सुखाने के बाद, उन्हें एक हल्के और साफ सूती या मलमल के कपड़े में ढीला-ढीला बांध लें. इस पोटली को फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रख दें. कपड़ा पत्तों से एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है और पत्ते सड़ते नहीं हैं.

पत्तियों को फ्रीज करें स्टोर
अगर आप करी पत्तों को 6 महीने से भी अधिक चलाना चाहते हैं तो सूखी हुई पत्तियों को जिप-लॉक बैग में भरकर उसकी पूरी हवा निकाल दें. फिर इसे सीधे फ्रीजर में रख दें. जब भी इस्तेमाल करना हो, मुट्ठी भर पत्ते निकालें और सीधे तड़के में डाल दें. इससे इनका स्वाद और खुशबू दोनों लंबे समय तक वैसी ही बनी रहती है.

तेल में भूनकर रखना
करी पत्ते को आप लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप उनको तेल में फ्राई करके भी स्टोर कर सकते हैं. इसके लिए एक कड़ाही में आधा चम्मच तेल गरम करें और करी पत्तों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. ठंडा होने पर इन्हें किसी कांच की बरनी में भरकर फ्रिज में रख दें.

इस टिप का रखें खास ध्यान
करी पत्ते को कभी भी धूप में न सुखाएं, इससे उसकी असली खुशबू और स्वाद उड़ जाता है. हमेशा इन्हें छांव या पंखे की हवा में ही सुखाएं. इन छोटे-छोटे देसी जुगाड़ को अपनाकर आप जब चाहे, अपनी रसोई को करी पत्ते की बेहतरीन खुशबू से महका सकते हैं.

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581