बेसन प्याज पराठा रेसिपी: सुबह के नाश्ते के लिए टेस्टी, हेल्दी और झटपट बनने वाला विकल्प

 हर सुबह उठते ही सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो, जल्दी तैयार हो जाए और पेट भी भर दे. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको रोज के नाश्ते से हटकर बेसन-प्याज का टेस्टी पराठा बनाना बताएंगे. यह पराठा खाने में जितना लाजवाब और कुरकुरा लगता है, उतना ही हेल्दी भी होता है, क्योंकि इसमें बेसन का भरपूर प्रोटीन मिलता है.

प्याज और हल्के मसालों की स्टफिंग इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी लगती और यह घर में मौजूद सामान से आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं बेसन प्याज का टेस्टी पराठा बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
बेसन प्याज का पराठा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

1 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच घी
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
2 छोटे प्याज बारीक कटे हुए
1/2 छोटा चम्मच धनिया के बीज
1/4 छोटा चम्मच सौंफ
2 छोटे चम्मच घी
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/4 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
एक चुटकी काला नमक
2 छोटे चम्मच हरा धनिया
पराठा सेंकने के लिए घी
नमक स्वादानुसार

बेसन प्याज का पराठा बनाते कैसे हैं?
बेसन प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और घी डालकर अच्छे से मिला लें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर कुछ देर के लिए रख दें.
 अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें जीरा, अजवाइन, सौंफ और धनिया के बीज डालकर हल्का भून लें. इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर थोड़ा पकाएं.
अब इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, कसूरी मेथी, काला नमक और हरा धनिया डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर हल्का भून लें, ताकि टेस्टी स्टफिंग तैयार हो जाए.
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई में 2 चम्मच तैयार स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेल लें.
अब तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालकर दोनों तरफ से घी लगाते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
अब आपका गरमागरम बेसन प्याज का पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या चटनी के साथ परोसें.

 

Related Posts

आज का राशिफल 14 नवंबर 2026: किन राशियों को होगा धन लाभ और किसकी चमकेगी किस्मत? जानें भविष्यफल

मेष राशि- दिन सामान्य रहेगा। धन खर्च सोच-समझकर ही करें। कन्फ्यूजन रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी नही कही जा सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी…

BYD ने भारत में लॉन्च किया लग्जरी ब्रांड DENZA, 90 लाख में आई D9 MPV

बीवाईडी ने भारतीय बाजार में अपने लग्जरी कार ब्रांड को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी डेंजा (BYD DENZA) की, जिसने दो प्रीमियम कारों के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581