आसान पिज्जा टोस्ट रेसिपी: घर पर बनाएं टेस्टी स्नैक बिना ओवन के

अगर आपका मन हमेशा कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का करता है, तो पिज्जा टोस्ट एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती, वहीं बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको नॉर्मल पिज्जा की तरह ओवन की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक में घर पर कुछ सुपर टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें. ब्रेड, सब्जियों और चीज की मदद से यह स्वादिष्ट स्नैक कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    4 ब्रेड स्लाइस
    1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
    1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
    1 छोटा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
    आधा कप मोजरेला चीज या प्रोसेस्ड चीज
    2 से 3 चम्मच पिज्जा सॉस
    1 चम्मच बटर
    आधा चम्मच ऑरेगैनो
    आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
    स्वादानुसार नमक

पिज्जा टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी
पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उन पर हल्का बटर लगाएं. अब आपको हर ब्रेड पर पिज्जा सॉस अच्छे से फैला लेना है.

अब इसके ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. आप अगर चाहें तो इसके स्वाद को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें कॉर्न, ऑलिव या अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां भी डाल सकते हैं. इसके बाद आपको ऊपर से इसमें थोड़ी ज्यादा मात्रा में चीज डाल देना है.
 इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर लगाएं. अब इन तैयार ब्रेड स्लाइसेस को तवे पर रखें और धीमी आंच पर ढककर 4 से 5 मिनट तक पकाएं. जब चीज अच्छी तरह पिघल जाए और ब्रेड नीचे से हल्की सी क्रिस्प हो जाए, तो गैस को बंद कर दें.
लास्ट में ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें. देखते ही देखते आपका गर्मागर्म पिज्जा टोस्ट सर्व होने के लिए तैयार है.

 

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581