भारतीय नौसेना SSC IT भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस पद पर आवेदन महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं. पद पर आवेदन 16 मई से शुरू होगा जो 1 जून को बंद हो जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कुछ योग्यता और शर्तें निर्धारित की गई हैं जिसे पूरा करना अनिवार्य है.

कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद पर केवल वही महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं जो अविवाहित हों. वहीं, उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास MSC,BE, B.Tech, M.Tech और MCA जैसी डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों 10वीं और 12वीं में इंग्लिश विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इस पद पर लास्ट ईयर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

चयनित उम्मीदवारों को सब-लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्त किया जाएगा.  इसकी शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी. इसपर अन्य भत्ते भी मिलेंगे. चयनित उम्मीदवारों को केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल आकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके तहत 15 पदों पर एसएससी ऑफिसर (एग्जीक्यूटिव – आईटी ब्रांच) के लिए नियुक्ति की जाएगी.

चयन प्रक्रिया पर दें ध्यान
वहीं, अगर चयन प्रक्रिया पर ध्यान दें तो, इसके लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी  इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के बेसिस पर किया जाएगा.

यहां पर देखें सारी बातें
मानदंड     विवरण
राष्ट्रीयता     अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला
 
एनसीसी छूट
एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट (B ग्रेड) पर SSB शॉर्टलिस्टिंग में 5% छूट
 
डेट ऑफ बर्थ
01 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2007 के बीच
 
शैक्षणिक योग्यता 1
 MSc / BE / B.Tech / M.Tech (कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई, साइबर सिक्योरिटी आदि) में कम से कम 60% अंक
 
शैक्षणिक योग्यता 2
MCA + BCA / BSc (CS/IT) के साथ, कुल 60% अंक
 

Related Posts

Akshaya Navami 2026: कब मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें महात्म्य और धार्मिक महत्व

 सनातन धर्म में प्रकृति व अध्यात्म के समन्वय का महापर्व अक्षय नवमी या आंवला नवमी 18 नवंबर, बुधवार को मनायी जाएगी। इस दिन किया गया जप, तप, दान और तर्पण…

रेलवे भर्ती में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और कैसे होगा चयन

भोपाल   रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581