चुकंदर से बनाएं टेस्टी गुलाबी इडली फ्राई, जानें आसान रेसिपी

 इडली भारतीय नाश्ते में काफी पसंद की जाती है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. आपने कई तरह की इडली खाई होंगी लेकिन क्या कभी चुकंदर से बनी गुलाबी इडली ट्राई की है. चुकंदर, चावल और दाल से बनी यह इडली खाने में काफी टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है.

आप इसे नाश्ते या हल्के डिनर के लिए आसानी से बना सकते हैं. इसका हल्का और चटपटा स्वाद आपको काफी पसंद आएगा. आइए जानते हैं कि बीटरूट इडली फ्राई कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप चावल
1 कप उड़द दाल
1 मीडियम साइज बीटरूट (कटा हुआ)
इडली प्लेट ग्रीस करने के लिए तेल

फ्राई के लिए
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
चुटकी भर हींग
लाल मिर्च पाउडर (स्वाद अनुसार)
2-3 बड़े चम्मच तेल या घी
5-6 करी पत्ते
थोड़ा सा  गरम मसाला (ऑप्शनल)

बीटरूट इडली फ्राई बनाते कैसे हैं?
    चावल और उड़द दाल को अलग-अलग पानी में 6-7 घंटे के लिए भिगो दें. फिर दोनों को पीसकर स्मूद घोल बना लें और रातभर फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें.
    बीटरूट को भी थोड़ा पानी डालकर पीस लें ताकि उसका पेस्ट बन जाए.
    जब इडली का घोल फूल जाए तो उसमें बीटरूट पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिला दें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
    इडली प्लेट को तेल या घी से ग्रीस करें और उसमें घोल डालें. फिर इसे स्टीमर में 15-20 मिनट तक पकाएं. पकने के बाद थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर इडली निकाल लें.
    अब एक पैन में तेल गर्म करें. उसमें राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें तो प्याज और करी पत्ती डाल दें.
    इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, नमक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें. चाहें तो थोड़ा गरम मसाला भी डाल सकते हैं.
    अब इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पैन में डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिला दें.
    इसे हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
    ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. आपकी टेस्टी बीटरूट इडली फ्राई तैयार है.

 

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581