IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

धर्मशाला

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि मैदान पर अपने एटीट्यूड और एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं. रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले में एक बार फिर कोहली का वही अंदाज देखने को मिला, जब उनकी और हरप्रीत बराड़ की हल्की नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पारी के नौवें ओवर में हुई. अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद को कोहली ने पॉइंट की तरफ खेलते ही तेजी से रन लेने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद देवदत्त पडिक्कल ने तुरंत रन लेने से मना कर दिया क्योंकि हरप्रीत बराड़ तेजी से गेंद की तरफ बढ़ रहे थे। 

विराट कोहली तब तक काफी आगे निकल चुके थे, लेकिन घबराकर वापस भागने की बजाय वह बीच पिच पर रुक गए और मुस्कुराते हुए हरप्रीत बराड़ को देखने लगे. कोहली मानो चैलेंज दे रहे हों कि बराड़ स्टम्प्स पर डायरेक्ट हिट मार कर दिखाएं. बराड़ ने समझदारी दिखाते हुए थ्रो नहीं किया. उन्हें अंदाजा था कि अगर निशाना चूक गया तो ओवरथ्रो में अतिरिक्त रन जा सकते हैं। 

पंजाब किंग्स की फील्डिंग इस सीजन पहले ही आलोचना झेल रही है, ऐसे में हरप्रीत बराड़ ने कोई जोखिम नहीं लिया. मैच के दौरान बराड़ काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने जैकब बेथेल और देवदत्त पडिक्कल को आउट करने के बाद जोरदार जश्न मनाया. बाद में विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए उनसे बात करने की कोशिश भी की, लेकिन हरप्रीत बराड़ बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए। 

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और हरप्रीत बराड़ के बीच मैदान पर मजेदार बातचीत हुई हो. पिछले सीजन में दोनों के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली थी. तब कोहली ने हरप्रीत बराड़ से मजाक में कहा था, '20 साल हो गए क्रिकेट खेलते हुए, ऐसे स्टम्प थोड़ी ना हो जाऊंगा. तेरे कोच को भी जानता हूं.' कोहली की यह पंक्तियां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

मैदान पर मजेदार पल के साथ-साथ विराट कोहली ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी ने आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

इस मुकाबले में आरसीबी अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना मैदान पर उतरी. पाटीदार चोट के कारण मैच नहीं खेल सके, जिसके चलते जितेश शर्मा ने टीम की कप्तानी संभाली। .

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581