राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स: पिच, प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। RR ने 11 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है। DC ने 5 मैच में जीत दर्ज की है और 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ के नजरिए से RR को ये मैच हर हाल में जीतना होगा। आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर
IPL में दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान DC ने 16 मैच जीते हैं, जबकि RR को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में DC ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला DC ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था। RR ने आखिरी बार DC को 2024 में हराया था।

इस संयोजन के साथ नजर आएगी DC
DC को आखिरी मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने जोरदार बल्लेबाजी कर अपना खोया हुआ लय हासिल किया था। ऐसे में उनसे एक और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है RR
RR को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए ये मुकाबला हर हाल में अपने नाम करना होगा। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से जोरदार शुरुआत की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस संस्करण ये खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में चल रहा है। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
RR: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि बिश्नोई। DC: पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम और त्रिपुराना विजय।

कैसा है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज?
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है।

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
एक्यूवेदर के मुताबिक, 17 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.3 की स्ट्राइक रेट से 476 रन बनाए हैं। RR के लिए वैभव के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 229.58 की स्ट्राइक रेट से 388 रन निकले हैं। जुरेल ने पिछले 10 मैचों में 296 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अक्षर ने पिछले 9 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं। स्टार्क के नाम 4 मैच में 5 विकेट है। RR के लिए आर्चर ने पिछले 10 मैच में 13 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
DC और RR के बीच यह मुकाबला 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581