साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-56 में मंगलवार (12 मई) को गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 82 रनों से जीत हासिल की. गुजरात ने हैदराबाद को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 86 रनों पर ही सिमट गई. इस धमाकेदार जीत के चलते गुजरात टाइटन्स अब अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई.

मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है. गुजरात टाइटन्स ने 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं और उसके 16 अंक हैं. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है. सनराइजर्स हैदराबाद के 14 पॉइंट्स हैं. हैदराबाद अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है.

होल्डर-रबाडा ने किया SRH को पस्त
रनचेज में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 4 विकेट खो दिए. मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को खाता भी नहीं खोलने दिया. वहीं कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा (6 रन), ईशान किशन (11 रन) और स्मरण रविचंद्रन (9 रन) के विकेट झटके. स्मरण के आउट होने के समय हैदराबाद का स्कोर 32/4 था. सलिल अरोड़ा ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन उनकी ज्यादा देर तक नहीं चली. सलिल (16 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया.

अब विकेट्स लेने की बारी जेसन होल्डर की थी. होल्डर ने एक ही ओवर में हेनरिक क्लासेन (14 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (2 रन) के विकेट्स लेकर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 60/7 कर दिया. शिवांग कुमार (4 रन), पैट कमिंस (19 रन) और प्रफुल्ल हिंगे (3 रन) आउट होने वाले आखिरी तीन बल्लेबाज रहे. गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट झटके. प्रसिद्ध कृष्णा को दो सफलताएं हासिल हुईं. जबकि राशिद खान और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटका.

ऐसी रही गुजरात टाइटन्स की बैटिंग
गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 168 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल (5 रन) का विकेट गंवा दिया, जो प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने. हिंगे ने फिर खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर (7 रन) को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद निशांत सिंधु और और साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर इनिंग्स को संभाला. निशांत ने 22 रनों का योगदान दिया और उनका विकेट पैट कमिंस ने झटका.

वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. सुदर्शन को तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने चलता किया. सुदर्शन के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया. सुंदर ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 33 गेंदों पर 50 रन बनाए. सुंदर आखिरी ओवर में साकिब हुसैन का शिकार बने.

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 6 मैचों में जीत दर्ज की. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मुकाबला जीता. साथ ही एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच जो दो मुकाबले खेले गए थे, उनमें गुजरात टाइटन्स ने बाजी मारी थी.

गुजरात vs हैदराबाद h2h
कुल IPL मैच: 8
गुजरात ने जीते: 6
हैदराबाद ने जीते: 1
बेनतीजा: 1

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.
इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड.

Related Posts

F1 इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने किमी एंटोनेली, 19 में से 9 रेस जीतकर जीता खिताब

F1 World Championship: फॉर्मूला-1 या कहें एफ-1, यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेल माना जाता है। 2026 सीजन में 23 रेस होनी है। अभी तक 19 रेस ही हुई है।…

4 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, रचिन-चैपमैन की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नंवबर से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581