गर्मियों के लिए परफेक्ट साउथ इंडियन डिश, जानें खीरा तंबुली बनाने की आसान रेसिपी

उत्तर भारत ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया के खाने का स्वाद भी शानदार होता है, गर्मी के दिनों में जब भूख कम लगती है और शरीर को ठंडक की जरूरत होती है. ऐसे में कई साउथ इंडियन डिशेज हैं जो बहुत हल्की और शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं. सबसे खास बात यह है कि इनको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है, इसके लिए आपको बस कुछ ही इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है.

गर्मी में लंच के लिए जब कोई सब्जी बनाने का मन नहीं करता है तब साउथ इंडिया की कुछ ट्रेडिशनल रेसिपीज किसी वरदान से कम नहीं लगती हैं. ऐसी ही एक डिश है कुंकम्बर तंबुली, जो कर्नाटक की फेमस और हेल्दी डिश है. यह सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि वहां की पारंपरिक खानपान संस्कृति का हिस्सा भी है, जिसे खासतौर पर गर्मियों में बनाकर खाया जाता है.

क्या है कुकुंबर तंबुली?
ताम्बुली शब्द कन्नड़ के दो शब्दों 'थम्पु' और 'हुली' (जिसका अर्थ है ठंडा और करी) से मिलकर बना है. यह एक पतली दही की करी होती है, जिसे समर सीजन में कर्नाटक में आमतौर पर लोग अपने घरों में बनाते हैं. खीरे से बनने वाली तंबुली को ही कुंकम्बर तंबुली कहते हैं.

कुंकम्बर तंबुली देखने में बिल्कुल देसी रायता जैसी लगती है, लेकिन इसका टेस्ट और बनाने का अंदाज बहुत अलग है. इस डिश को नारियल, जीरा और हरी मिर्च के पेस्ट से खास फ्लेवर दिया जाता है, यह डिश शरीर को ठंडक देती है और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

खीरा तंंबुली इंग्रेडिएंट्स
    1 कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
    1 कप फ्रेश दही
    1/2 कप कद्दूकस नारियल
    1-2 हरी मिर्च
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 चम्मच तेल
    1/2 छोटा चम्मच राई
    1-2 सूखी लाल मिर्च
    करी पत्ता
    नमक

इस तरीके से बनाएं देसी खीरा तंबुली
 सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें. अब इसे नारियल के साथ पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ खीरा और दही डालें. इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें और नमक डाल दें.
इसके बाद तड़के के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें और इसे तंबुली के ऊपर डाल दें.
इसे आप गर्म चावल और थोड़े से घी के साथ सर्व कर सकते हैं. इसके साथ पापड़ या सादा सब्जी भी अच्छी लगती है.

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581