211 रन का रिकॉर्ड चेज: लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को बड़ा झटका

धर्मशाला

 पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली। शुरुआत 7 मैचों में अजेय रहने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम की यह लगातार चौथी हार है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए पंजाब ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह धर्मशाला के मैदान पर सबसे बड़ा रनचेज भी है। 11 मैचों में 13 पॉइंट के सात पंजाब टेबल में चौथे नंबर पर है। 12 मैचों में 10 पॉइंट के साथ दिल्ली 7वें नंबर पर आ गई है।

पावरप्ले में ही पंजाब ने 72 रन ठोके
प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन सलामी बल्लेबाजों ने 41 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था। कूपर कोनोली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन जोड़े। कूपर कोनोली 27 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे सफल रनचेज
   226 बनाम RR, जयपुर, 2026
    211 बनाम PBKS, धर्मशाला, 2026
    210 बनाम LSG, विशाखपट्टनम, 2025
    209 बनाम GL, दिल्ली, 2017
    207 बनाम PBKS, जयपुर, 2025

कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी ठोकी
पंजाब ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस और दूसरी पर शशांक सिंह का विकेट खो दिया। इसके बाद बैटिंग करने उतरे सूर्यांश शेडगे ने श्रेयस अय्यर ने छठे विकेट के लिए 10 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। अय्यर 36 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 21 रन जोड़े। डीसी की तरफ से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 विकेट हाथ लगे। मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया, चेज किया 211 रन का टारगेट

अक्षर और मिलर के बल्ले से फिफ्टी निकली
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। इस टीम ने 33 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और साहिल परख कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। ट्रिस्टन स्टब्स 17 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अक्षर ने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को 138 के स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अक्षर 30 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 10 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेली। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए। बेन ड्वारशुइस और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581